मनोरंजन

खेसारी-आम्रपाली ने जमकर लगाए ठुमके, VIDEO ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

Shubhra Nandy
8 Jan 2021 1:01 PM IST
खेसारी-आम्रपाली ने जमकर लगाए ठुमके, VIDEO ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा
x
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' का 'लगा के वैसलीन' ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' का 'लगा के वैसलीन' ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। इस गाने के वीडियो को अब तक 16,961,479 व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी और आम्रपाली दोनों ही स्टार्स गाने में जबरदस्त ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली का बोल्ड और दिलकश अंदाज गाने में देखते ही बन रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका धांसू म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। आप भी देखें खेसारी और आम्रपाली दुबे ये मजेदार भोजपुरी सॉन्ग


Next Story