मनोरंजन

'खींच मेरी फोटो' सिंगर अकासा सिंह को इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान

Subhi
2 April 2022 3:19 AM GMT
खींच मेरी फोटो सिंगर अकासा सिंह को इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान
x
बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1993 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। आज 2 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अकासा सिंह को बॉलीवुड में पहचान एक रियलिटी शो की वजह से मिली थी, इसी शो के बाद उन्हें बॉलीवुड में सही मायने में ब्रेक मिला था।

बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1993 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। आज 2 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अकासा सिंह को बॉलीवुड में पहचान एक रियलिटी शो की वजह से मिली थी, इसी शो के बाद उन्हें बॉलीवुड में सही मायने में ब्रेक मिला था। बता दें कि अकासा सिंह को जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने पहला ब्रेक दिया था और उनका गाना 'खींच मेरी फोटो' काफी हिट हुआ, जिसके बाद से अकासा सिंह को अलग पहचान मिली। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें।

अकासा एक सिंगर होने के साथ ही अच्छी सॉन्ग राइटर भी हैं। अगर बात करें उनके परिवार की तो उनके पिता अरविंदर सिंह संगीत निर्देशक और पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं, और यही वजह रही अकासा का झुकाव भी शुरू से सिंगिंग की तरफ रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान स्कूल और कॉलेज के दिनों में ही सिंगिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था और कई पुरस्कार भी जीते।

सिंगर अकासा सिंह ने जब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कदम सबसे पहले मीका सिंह के साथ रखा था, हालांकि उन्होंने मीका के साथ कोई सिंगल सॉन्ग नहीं बल्कि वह उनके बैंड के साथ जुड़ी थीं। मीका की 10 लोगों की टीम में अकासा अकेली लड़की थीं, लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा था।

अकासा ने रियलिटी शो 'इंडियन रॉ स्टार' में हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्हें करियर का टर्निंग पॉइंट मिला। दरअसल बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने शो के दौरान अकासा से वादा किया था कि, वह उन्हें को बॉलीवुड में ब्रेक देंगे और वक्त आने आने पर हिमेश ने अपना किया वादा निभाया। और उन्होंने अकासा को 'खींच मेरी फोटो' गाने के लिए साइन किया। अकासा की आवाज में ये गाना काफी हिट हुआ और उन्हें अलग पहचान मिली।

सिंगर अकासा सिंह ने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था, हालांकि वह शो से बाहर हो गईं थीं लेकिन बिग बॉस के घर में रहने के दौरान उनका नाम शो के सबसे चर्चित प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल के साथ जुड़ा था। इसके अलावा अकासा सिंह का सलमान से पहले भी कनेक्शन रह चुका है, उन्होंने सलमान की फिल्म 'भारत' के गाने 'एत्थे आ' में अपनी आवाज दी है।


Next Story