मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी की मुसीबत बढ़ाने फिर लौटा ये कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड एंट्री को देख उड़े सेलेब्स के होश

Rounak Dey
13 Aug 2022 2:52 PM IST
Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी की मुसीबत बढ़ाने फिर लौटा ये कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड एंट्री को देख उड़े सेलेब्स के होश
x
जिसे सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स का मुंह बन जाता है तो वहीं राजीव अदातिया कहते हैं इसे वापस भेजो।

Khatron Ke Khiladi 12 Wild Card Entry: कलर्स टीवी के रिएलटी शो खतरों के खिलाड़ी में फिल्म डारेक्टर रोहित शेट्टी बतौर होस्ट नजर आते हैं, वे पिछले कई सीजन्स से शो के साथ जुड़े हुए हैं। शो में रोहित सभी कंटेस्टेंट्स को स्टंट के दौरान गाइड भी करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं, लेकिन कई बार वे कुछ कंटेस्टेंट्स से परेशान भी हो जाते हैं, जिन्हें ना ही स्टंट के नियमों की और ना ही अपने जान की परवाह होती है । इस सीजन में भी एक ऐसा ही कंटेस्टेंट था, जिसने रोहित की नाक में दम कर रखा था। हालांकि, बाद में इस सेलिब्रिटी को शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर इन्होंने शो में कम बैक कर लिया है, जिसे देख रोहित समेत शो के बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान नजर आ रहे हैं।


यहां हम बात कर रहे हैं प्रतीक सहजपाल की, जो कुछ हफ्तों पहले ही खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुए थे। प्रतीक 'बिग बॉस ओटीटी' और 'बिग बॉस 15' जैसे पॉप्युलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं और तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। खतरों के खिलाड़ी में उनके एलिमिनेशन से फैंस काफी उदास हो गए थे और उन्हें एक बार फिर से शो में देखने की मांग कर रहे थे। फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स उन्हें वापस लेकर आए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो जारी करते हुए दिया। यहां देखें शो का नया प्रोमो,


वीडियो में रोहित कह रहे हैं, "क्या है ना यार, मैं मानता हूं कि, लाइफ में हम गलतियां करते हैं और लाइफ हमें दूसरा मौका देती है। मैं हर साल ये लाइन बोलता ही बोलता हूं, जब मुझे किसी को वापस लाना होता है।" उनकी ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट सरप्राइज हो जाते हैं और पूछते हैं कि, कौन आ रहा है?

रोहित आगे बताते हैं, "जो आ रहा है वह एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसने मुझसे मिन्नते कीं कि, अब मैं अच्छा परफॉर्म करूंगा, डरुंगा नहीं, अब मैं अबॉर्ट नहीं करूंगा। तब तक तो मेरा ठीक थी कि मैं वापस लाऊं या नहीं लाऊं, लेकिन जब उसने कहा कि, मैं अब अच्छे जोक्स भी मारूंगा तो ये बात मेरे दिल को छू गई और मैंने उसे चांस दिया।" इसके बाद वे प्रतीक को बुलाते हैं और आते ही प्रतीक एक और गंदा जोक सुनाते हैं, जिसे सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स का मुंह बन जाता है तो वहीं राजीव अदातिया कहते हैं इसे वापस भेजो।

Next Story