मनोरंजन
Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी अपने लिए आफत मोल ले ली, सेट पर मुश्किल में फंसी जान!
Rounak Dey
1 July 2022 2:50 PM IST

x
शिवांगी को सबके सामने खींचते हुए लेकर जाता है और एक बाड़े में ले जाकर छोड़ देता हैं।
रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12वां सीजन टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शूटिंग केपटाउन में हो रही है। इस सीजन में रुबीना दिलैक से लेकर जन्नत जुबैर तक, कई जानी-मानी हस्तियां खतरों से जूझते दिखाई देंगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी भी अपने को-कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं, लेकिन हाल ही में होस्ट रोहित शेट्टी ने उनके साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi Season 12) की शूटिंग के दौरान का है। इसमें रोहित कंटेस्टेंट्स से पूछते दिखाई दे रहे हैं, 'सबसे पुण्य का काम क्या होता है?' इस पर ऐक्ट्रेस जवाब देती हैं, 'गरीबों को खिलाना।' फिर रोहित पूछते हैं, 'आप भूखों को खिलाती हैं?' फिर वो कहती हैं, 'हां।' बस यहीं से शिवांगी अपने लिए आफत मोल ले लेती हैं।
रोहित की 'कहानी' में ट्विस्ट
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कहते हैं कि वो एक भूखे को बुला रहे हैं और शिवांगी उन्हें खुद खाना खिलाएंगी। वो एक लड़के को बुलाते हैं, लेकिन यहां पर एक ट्विस्ट होता है। वो कहते हैं कि इस लड़के को नहीं, बल्कि किसी और को खाना खिलाना है। इसके बाद वो लड़का शिवांगी को सबके सामने खींचते हुए लेकर जाता है और एक बाड़े में ले जाकर छोड़ देता हैं।
Next Story





