मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: रूबीना दिलाइक के सिर सजा जीत का ताज! रोहित शेट्टी ने बताया विनर का नाम

Neha Dani
25 Jun 2022 7:21 AM GMT
Khatron Ke Khiladi 12: रूबीना दिलाइक के सिर सजा जीत का ताज! रोहित शेट्टी ने बताया विनर का नाम
x
बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि रुबीना इस शो से आउट हो चुकी हैं।

बाॅलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' एक ऐसा रियालिटी शो जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खतरनाक स्टंट बेस्ड शो में बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स अपने डर का सामना करते हैं। दो हफ्ते बाद टीवी पर खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन भी दस्तक देने वाला है। इस समय केपटाउन में इस शो की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है।

इस बार शो में रुबीना दिलाइक,प्रतीक सहजपाल,सृति झा,शिवांगी जोशी,अनेरी वजानी,जन्नत जुबैर,राजीव अदातिया,कनिका मान,निशांत भट्ट,फैजल जैसे स्टार्स केपटाउन में रोंगटे खड़े कर देने वाले टास्क कर रहे हैं।
वहीं अब शो के लॉन्च से पहले ही इसे जीतने वाले का नाम सामने आ गया है। इस शो को बिग बाॅस 14 की बाॅस लेडी यानि रुबीना दिलाइक ने जीता है। ऐसा हम नहीं बोल रहे बल्कि खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इशारों इशारों में बताया। दरअसल, मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित शेट्टी ने शो को लेकर कई जानकारियां दी हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
रोहित शेट्टी ने कहा-'इस साल की सबसे मजबूत खिलाड़ी रुबीना दिलाइक है। वह हर एक स्टंट को बहुत ही शानदार तरीके से करती हैं। रोहित शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह रुबीना दिलाइक को टॉप 5 कंटेस्टेंट में देखते हैं।इसके साथ ही शो में उनके विजेता बनने के सबसे ज्यादा चांस हैं।'

इसके साथ ही रोहित शेट्टी के इस खुलासे के बाद तो साफ हो चुका है कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' से अभी रुबीना दिलाइक का पत्ता साफ नहीं हुआ है। दरअसल, बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि रुबीना इस शो से आउट हो चुकी हैं।

Next Story