मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलैक को इस खूबसूरत हसीना ने दी पटखनी, शिवांगी जोशी ने खाए करंट के झटके

Neha Dani
10 July 2022 7:12 AM GMT
Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलैक को इस खूबसूरत हसीना ने दी पटखनी, शिवांगी जोशी ने खाए करंट के झटके
x
ये टास्क जीता किसने ये पता नहीं चल पाया। ये अगले एपिसोड यानी रविवार (10 जुलाई) को पता चलेगा।

खतरों के खिलाड़ी का दूसरा हफ्ता पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। शो के चैलेंजर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को रुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, कुछ को टास्क के दौरान दादी- नानी सब याद आ गईं है। शो के लेटेस्ट यानी 9 जुलाई को दिखाए गए एपिसोड में रोहित सेलेब्स के लिए अलग तरह का ट्विस्ट लेकर आए। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे टास्क दिए कि टीवी की बहुओं की तो डर के मारे चीख ही निकल गई। वहीं, लड़कों की हालत भी काफी खराब नजर आई।


शनिवार के एपिसोड में रोहित ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस बार वे एक- दूसरे को टक्कर नहीं देंगे, बल्कि उनका मुकाबला खुद रोहित शेट्टी से है। इस दौरान रोहित दिए गए टास्क में कुछ टारगेट सेट करके देंगे, जिसे पूरा न कर पाने पर सेलेब्स वे टास्क हार जाएंगे। यानी खतरों के खिलाड़ी की पूरी टीम वर्सेज रोहित का मुकाबला होगा।

शो का पहला टास्क चलती कार पर खड़े रहना था। गाड़ी के दोनों तरफ बॉक्स लगे थे, जिन्हें कोड से खोलना था। इस स्टंट में टाइमिंग सबसे अहम थी। टास्क के दौरान कार चलती रहेगी और ड्रिफ्ट करती रहेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट्स को कुछ नंबर कार पर भी चिपकाने थे। यह टास्क रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के बीच करवाया गया। जहां जन्नत ने रुबीना को पटखनी दे दी और टास्क जीत गईं।


अगला टास्क राजीव अदातिया और प्रतीक सहजपाल के बीच हुआ। इस टास्क में दोनों को खूंखार शेरों का सामना करना था। कंटेस्टेंट एक गेंद के आकार के पिंजड़े में बंद थे और बाहर से उन पर शेर छोड़ दिए गए। पिंजड़े में रहने के दौरान उन्हें इसे घुमाते जाना था और पीले रंग का स्पंज चिपकाते जाना था। इस टास्क को राजीव ने जीता।


इसके बाद टास्क करने की बारी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी की आई। शिवांगी जोशी को खतरनाक लकड़बग्घों ( Hyenas) का सामना करना था। इस टास्क में अभिनेत्री को खूब करंट के झटके भी लगें, जिसने उन्हें रुला दिया और उनका एक पुराना डर उन्हें याद दिला दिया। ये स्टंट करने के बाद शिवांगी रोने लगती हैं। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बचपन में एक बार करंट लगा था और वो बेहोश हो गई थीं। इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा डर उसी दौरान लगा। शिवांगी के बाद ये टास्क अनेरी वजानी और कनिका मान करती हैं, टास्क के दौरान इनकी हालत भी खराब हो जाती हैं। हालांकि, ये टास्क जीता किसने ये पता नहीं चल पाया। ये अगले एपिसोड यानी रविवार (10 जुलाई) को पता चलेगा।

Next Story