मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक को सुनाई खरी खोटी, इस हफ्ते बाहर हुईं टीवी की ये बहू

Rounak Dey
25 July 2022 11:25 AM IST
Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक को सुनाई खरी खोटी, इस हफ्ते बाहर हुईं टीवी की ये बहू
x
प्रतीक सहजपाल और तुषार कालिया पूछते हैं कि उन्हें ये पहले बताना चाहिए था। इसी बात पर उनके बीच भी हल्की नोक-झोंक हुई।

'खतरों के खिलाड़ी 12' में रविवार प्रसारित एपिसोड में सबसे पहले शुतुरमुर्ग के साथ कंटेस्टेंट का स्टंट हुआ। पहला मुकाबला रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच हुआ। इस स्टंट को रुबीना ने जीत लिया और उनका फियर फंदा निकल गया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। रुबीना ने कनिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने फोन पर सर्च किया कि शुतुरमुर्ग को कैसे हैंडल करते हैं। उन्होंने कहा, यह बेईमानी है और उन्हें ऐसी चीजें पसंद नहीं। तभी रुबीना से प्रतीक सहजपाल और तुषार कालिया पूछते हैं कि उन्हें ये पहले बताना चाहिए था। इसी बात पर उनके बीच भी हल्की नोक-झोंक हुई।


प्रतीक को सुनाई खरी खोटी


शो का दूसरा स्टंट पानी के अंदर करना था। रोहित शेट्टी टास्क समझाते हैं तभी प्रतीक सहजपाल पूछते हैं कि 'सर स्विमिंग नहीं आती है क्या करें?' रोहित कहते हैं, 'आप स्टंट शो में यह नहीं कह सकते कि स्विमिंग नहीं आती।' वह आगे कहते हैं, 'हम सीधे एलिमिनेट कर देंगे। स्टंट से पहले आप पानी पी लो और बाथरूम हो आओ। मैं ना चैनल को पूछ रहा हूं ना डायरेक्टर को पूछ रहा हूं क्योंकि आप स्टंट टीम को इरिटेट करते हैं। आपने दो-तीन बार ऐसा किया है सीरियस होने की जरूरत है।'

इन कंटेस्टेंट का निकला फियर फंदा


दूसरा स्टंट जन्नत जुबैर और प्रतीक ने किया। प्रतीक ने स्टंट को अबॉर्ट कर दिया। जबकि जन्नत ने स्टंट को पूरा किया। यही स्टंट को शिवांगी जोशी और फैजू के बीच हुआ जिसे फैजू ने जीत लिया। इस टास्क में जन्नत और फैजू का फियर फंदा निकल गया।

Next Story