मनोरंजन
खतरों के खिलाड़ी 12: डर के मारे निकली मिस्टर फैसू की चीख, बेहोश हो गईं Jannat Zubair
Rounak Dey
27 Jun 2022 7:50 AM GMT
![खतरों के खिलाड़ी 12: डर के मारे निकली मिस्टर फैसू की चीख, बेहोश हो गईं Jannat Zubair खतरों के खिलाड़ी 12: डर के मारे निकली मिस्टर फैसू की चीख, बेहोश हो गईं Jannat Zubair](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/27/1731062-navbharat-times-4.webp)
x
बाद में तेजी से वह स्वीमिंग पूल के किनारे आती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं, फिर क्रू-मेंबर्स मदद के लिए आते हैं।
टीवी पर हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे से शुरू होने वाला 'खतरों के खिलाड़ी 12' अपने नए प्रोमोज से फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल दिन-ब-दिन बढ़ा रहा है। कभी सृति झा के हैरान कर देने वाले स्टंट देखने को मिलते हैं। कभी बिजली के झटकों से परेशान शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी की चीखें सुनाई देती हैं। अब चैनल की तरफ से आपके पसंदीदा स्टार्स के दूसरे वीडियो रिलीज किए गए हैं, जो काभी दिलचस्प हैं।
कलर्स टीवी की तरफ से फैसल शेख, जन्नत जुबैर, रुबीना दिलैक और प्रतीक सेहजपाल का नया वीडियो सामने आया है। इन सभी वीडियो में कंटेस्टेंट्स की रोहित शेट्टी हवा टाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले आपको मिस्टर फैसू के स्टंट के बारे में बताते हैं, जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुरुआत में वह अपना परिचय देते हैं। बताते हैं कि उनका नाम मिस्टर फैसू है और वह सोशल मीडिया स्टार हैं। इसके बाद वह रॉड वाला स्टंट करते हैं। जिसमें करंट दौड़ता रहता है। ये वाला तेजस्वी प्रकाश ने किया था और बहुत कम समय में पूरा कर शो के होस्ट को इम्प्रेस कर दिया था।
डर के मारे निकली मिस्टर फैसू की चीख
खैर, उस करंट वाले स्टंट के बाद उन्हें पानी में दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरह पैर बांधकर उल्टा लटकाया जाता है और पानी में डुबोया जाता है। इसके बाद वह एक एक गोल-गोल धूमते हुए बॉक्स में कैद रहते हैं। जिसमें उनके अलग-अलग शरीर के हिस्सों पर तरह-तरह के क्रीपी-क्रॉली होते हैं। इसमें वह डर के मारे चिल्लाते हुए कहते हैं- 'कर रहा हूं मैं। वो साप मुझे ऐसे देख रहा है।'
जन्नत जुबैर हुईं स्टंट के दौरान बेहोश
इनके अलावा जन्नत जुबैर का वीडियो सामने आया। जिसके स्टार्टिंग में वह केप टाउन की सड़कों पर पूरे टशन और स्वैग के साथ एंट्री मारती हैं। लेकिन जब उन्हें पानी वाला स्टंट मिलता है। वह बेहोश हो जाती हैं। दरअसल, जन्नत को पानी में जाकर नीचे लगे दो बैलून को निकालना होता है। गहराई ज्यादा होती है तो वह नीचे पहुंकर बैलून को टच कर लेती हैं लेकिन बिना खोले ऊपर आ जाती हैं। बाद में तेजी से वह स्वीमिंग पूल के किनारे आती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं, फिर क्रू-मेंबर्स मदद के लिए आते हैं।
Next Story