मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: किसी की करंट के झटकों ने हालत बिगाड़ी दी तो किसी को जंगली सुअरों ने रुला दिया

Rounak Dey
24 July 2022 1:56 PM IST
Khatron Ke Khiladi 12: किसी की करंट के झटकों ने हालत बिगाड़ी दी तो किसी को जंगली सुअरों ने रुला दिया
x
जबकि कनिका और रुबीना को फियर फंदा मिला।

टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में इन दिनों अत्याचारी वीक चल रहा है। जिसने शो के खिलाड़ियों की रातों की नींदे हराम कर रखी है। शो के शुरुआत में तो सभी सेलेब्स जोश से भरे हुए थे, लेकिन जैसे- जैसे रोहित शेट्टी इनसे टास्क करवाते जा रहे हैं, खतरों का बढ़ता लेवल देख इनका हौसला गिरता जा रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। जहां किसी की करंट के झटकों ने हालत बिगाड़ी दी तो किसी को जंगली सुअरों ने रुला दिया।

शनिवार के एपिसोड में पहला टास्क काफी खतरनाक था, जिसे जोड़ियों में करना था। इसे जन्नत जुबैर और प्रतीक सहजपाल, सृति झा और मोहित ने किया। पहले टास्क में गाड़ी चलानी थी, लेकिन ट्विस्ट के साथ। टास्क में एक गाड़ी सड़क पर और दूसरी गाड़ी उसके ऊपर बंधी थी। कंटेस्टेंट्स को एक-एक गाड़ी में बैठकर टास्क कंप्लीट करना था। सबसे पहले जन्नत और प्रतीक , फिर सृति और मोहित टास्क के लिए गए। इस टास्क को सृति और मोहित ने जीत लिया। इसके साथ ही जन्नत और प्रतीक को फियर फंदा मिला।

दूसरे टास्क के लिए शिवांगी जोशी- फैजल शेख और चेतना पांडे- राजीव अदातिया की जोड़ी बनी। इस स्टंट में एक रॉड को एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाना था। जिसके तार पर करंट थे। इस टास्क को चेतना और राजीव ने जीत लिया, जबकि शिवांगी और फैजल को फियर फंदा मिल गया।






शो के बीच में रोहित शेट्टी ने मजाक और मस्ती का भी तड़का लगाया। उन्होंने राजीव से डांस करने के लिए कहा और राजीव ने भी 'इन आंखों की मस्ती' पर ऐसा डांस किया कि सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।


इसके बाद कनिका और तुषार ने एक साथ डांस किया। दोनों की केमिस्ट्री ने सबकों मत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा इस बार रुबीना को अभिनव शुक्ला के नाम पर अजगर को किस करना पड़ गया।

जंगली सुअरों के बीच किया टास्क

आखिरी टास्क के लिए रूबीना दिलैक- कनिका मान और निशांत भट्ट- तुषार कालिया की जोड़ी को स्टंट परफॉर्म करना था। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को सुअरों के बाड़े में छोड़ दिया गया और उन्हें सुअरों की भीड़ के बीच ही कीचड़ में टास्क करना था। टास्क को पहले रुबीना और कनिका ने किया। इसके बाद निशांत और तुषार गए। टास्क के दौरान सुअरों ने तुषार को कई बार काट भी लिया। इसके बावजूद उन्होंने टास्क अच्छे से परफॉर्म किया और जीत गए। जबकि कनिका और रुबीना को फियर फंदा मिला।


Next Story