मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी के बाद शो से कटा TV की इस बहू का पत्ता! लौटीं देश!

Rounak Dey
16 July 2022 10:27 AM IST
Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी के बाद शो से कटा TV की इस बहू का पत्ता! लौटीं देश!
x
इसमें उन्होंने प्रज्ञा अरोड़ा की भूमिका निभाई। सीरियल में सृति के अपोजिट अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया थे।

'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में हो रही है। मेकर्स का दावा है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट पर जितना अत्याचार होगा वह दर्शकों ने पहले किसी सीजन में नहीं देखा होगा। हाल ही में एक प्रोमो भी आया जिसमें दिखाया गया कि आने वाला वीक अत्याचार वीक होगा। शो के पहले हफ्ते में एरिका पैकर्ड बाहर हो गई थीं। इस बीच केपटाउन से कई अंदर की खबरें भी छन-छनकर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि टीवी की एक पॉपुलर बहू शो से एविक्ट हो गई हैं। वह भारत लौट आई हैं।

फैन्स को झटका
'खतरों के खिलाड़ी 12' से शिवांगी जोशी के पहले ही बाहर होने की खबरें हैं। हालांकि अभी तक यह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है लेकिन जैसे ही फैन्स को इसकी भनक लगी सोशल मीडिया पर वो शिवांगी जोशी को वापस लाने की मांग करने लगे। अब फैन्स को एक और झटका लगने वाला है। जी हां, 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री सृति झा भी एलिमिनेट हो गई हैं।
लंबा सफर हुआ खत्म






'खतरों के खिलाड़ी 12' के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar के मुताबिक, सृति झा एलिमिनेट होने के बाद वापस देश लौट आई हैं। उनका सफर लंबा रहा लेकिन यह जर्नी यहीं खत्म हो गई।


सीरियल से मिली पहचान


सृति कलर्स टीवी का चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने 'बालिका वधू' में काम किया है। एकता कपूर के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसमें उन्होंने प्रज्ञा अरोड़ा की भूमिका निभाई। सीरियल में सृति के अपोजिट अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया थे।

Next Story