मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी का चल गया जादू, अब तक रही शानदार परफॉर्मेंस

Rounak Dey
6 Sept 2021 7:41 AM IST
Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी का चल गया जादू, अब तक रही शानदार परफॉर्मेंस
x
दिव्यांका के अभी तक के सफर को देखें तो वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। शो में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है।

'खतरों के खिलाड़ी 11' अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। इस वीकेंड टिकट टू फिनाले के लिए टास्क हुआ। श्वेता तिवारी और सना मकबूल शनिवार को ही इस रेस से बाहर हो गए। जिसके बाद बाकी बचे कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुकला, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी के बीच मुकाबला हुआ। रोहित शेट्टी ने बताया कि जो कंटेस्टेंट टास्क जीतते जाएंगे वे आगे के लिए बढ़ते जाएंगे।

पहला स्टंट
पहला स्टंट पानी में करना था जो कि पार्टनर स्टंट था। इस दौरान राहुल वैद्य-वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी-विशाल आदित्य सिंह और अभिनव शुक्ला-दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी बनी। दिव्यांका और अभिनव ने सबसे कम समय लेकर टास्क जीत लिया जबकि विशाल और अर्जुन को सबसे ज्यादा वक्त लगा ऐसे में वे टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गए।
दूसरा स्टंट


एक बार फिर से पार्टनर स्टंट था। रोहित शेट्टी ने राहुल वैद्य और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी बनाई। दूसरी ओर अभिनव शुक्ला और वरुण सूद की जोड़ी थी। यह एक कार स्टंट था। राहुल-दिव्यांका ने इस दौरान 13 फ्लैग निकाले जबकि अभिनव-वरुण 10 फ्लैग निकालने में कामयाब रहे। राहुल और दिव्यांका ने टास्क जीत लिया और फाइनल स्टंट उनके बीच हुआ।
फाइनल स्टंट
आखिरी स्टंट में राहुल को हराना दिव्यांका के लिए बहुत ही आसान रहा। उन्होंने बहुत जल्दी इस टास्क को पूरा कर लिया। इस तरह दिव्यांका ने टिकट टू फिनाले जीत लिया और अब वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। दिव्यांका के अभी तक के सफर को देखें तो वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। शो में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है।

Next Story