मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 11: केपटाउन पहुंचते ही Divyanka Tripathi dahiya हुईं इमोशनल, सताने लगी है पति की याद

Admin4
7 May 2021 12:34 PM GMT
Khatron Ke Khiladi 11: केपटाउन पहुंचते ही Divyanka Tripathi dahiya हुईं इमोशनल, सताने लगी है पति की याद
x
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया केपटाउन पहुंच चुकी हैं लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें पति विवेक दहिया की याद सताने लगी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Khatron Ke Khiladi 11 contestant Divyanka Tripathi gets emotional after reaching Captown, shares a heart warming post for her husband Vivek Dahiya: 'बनूं' मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) और 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कोई जवाब नहीं है। टीवी पर सालों तक टिपिकल बहू का रोल अदा करने के बाद अब एक्ट्रेस खतरों को मात देने वाली हैं। जी हां दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का फैसला लिया है और बीती रात ही वो मुंबई से केपटाउन के लिए रवाना भी हुई हैं। एक्ट्रेस आज सुबह ही केपटाउन पहुंच चुकी हैं और वहां पहुंचते ही उन्हें सबसे ज्यादा याद पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की ही आ रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया को याद करते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक ऐसी कविता भी लिखी है, जिसे पढ़कर पत्थर दिल भी पिघल जाएगा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था….बस निकल पड़ती थी ऊँचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने…अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूँ अरमाँ पूरे करने... अरमानों को पीछे छोड़े….तुम्हें याद कर हर खुशी आधी सी जीती हूँ, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं...उन पलों को पूरा जी लूं...।
विवेक दहिया ने भी शेयर किया इमोशनल पोस्ट... Also Read - Khatron Ke Khiladi 11: मुंबई एयरपोर्ट पर Rahul Vaidya ने यूं कहा Disha Parmar को 'अलविदा', Divyanka Tripathi समेत दिखे बाकी कंटेस्टेंट्स
भोपाल की रहने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली हैं। साल 2016 में वो विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। आखिरी दफा दिव्यांका त्रिपाठी को सोनी टीवी के शो 'क्राइम पेट्रोल' में देखा गया था। दिव्यांका ने रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने से पहले तमाम तरह की तैयारियां की है। दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है कि पहले उन्हें पानी से डर लगता था और उन्हें स्विमिंग करना भी नहीं आता था, लेकिन अब उन्हें इन चीजों में महारत हासिल हो चुकी है।


Next Story