मनोरंजन

पत्नी Radhika के साथ दुबई में डिनर डेट पर गए KGF स्टार Yash, देखे रोमांटिक वीडियों

Neha Dani
13 Oct 2021 6:56 AM GMT
पत्नी Radhika के साथ दुबई में डिनर डेट पर गए KGF स्टार Yash, देखे रोमांटिक वीडियों
x
अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्म रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है। |

केजीएफ स्टार यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। यश ने अपना और राधिका का डिनर डेट पर मज़ा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह एक परफेक्ट कपल लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है, कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपलस में से एक यश और राधिका किस तरह कपल गोल सेट कर रहे है।




यश और राधिका हमेशा अपने अनब्रेकेबल रिश्ते के साथ एक दूसरे का साथ निभाते देखे गए है। इस बार भी वायरल हुए वीडियो में वह एक साथ दिखाई दे रहे है। साथ ही, वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा, वह थी यश के लिए टेबल पर रखी गई स्पेशल कॉफी। दुबई एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते नज़र आ रहे है।


दुबई जाने से पहले, यश को मुंबई के एक पॉपुलर सैलून में जाते देखा गया था। जहां एक्टर अपने लंबे खुले बालों को फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आए और पैपराजी के लिए पोज़ देते हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
वर्कफ्रंट कि बात करे तो कन्नड़ सुपरस्टार KGF: chapter 2 की ग्रैंड रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। KGF 2 में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज भी लीड रोल में हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में मशहूर संगीतकार रवि बसरूर ने म्यूजिक दिया है। अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्म रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
|
Next Story