मनोरंजन
KGF Chapter 2: दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं रॉकी भाई, पढ़ें पूरी खबर
Rounak Dey
21 April 2022 9:37 AM IST

x
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है। यह फिल्म कई भाषाओँ में रिलीज हुई हैl
KGF Chapter 2 अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता यश ने खुलासा किया है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ हिंदी फिल्म में काम करना चाहते हैंl गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस कर रही है और इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा हैl जब उनसे पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहते हैंl इसपर यश ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया था। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि दीपिका भी बेंगलुरु से हैl
बेंगलुरु कनेक्शन होने के कारण ही यश दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहते थे
गौरतलब है कि बेंगलुरु कनेक्शन होने के कारण ही यश दीपिका पादुकोण के साथ हिंदी फिल्म में काम करना चाहते थेl इतना ही नहीं, उन्होंने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की भी सराहना की हैl उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड के किस अभिनेता को पसंद करते हैंl इसपर उन्होंने दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का नाम लियाl उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह अच्छा हैl' हालांकि बाद में उन्होंने थोड़ी देर विचार करने के बाद अपना उत्तर बदल दिया और कहा, 'मैं रणबीर कपूर कहना चाहता था।'
'रणवीर सिंह भी काफी अच्छा है'
मौके की नजाकत को समझते हुए उन्होंने बाद में कहा, 'रणवीर सिंह भी काफी अच्छा है, दोनों बहुत अच्छे हैंl मैंने हाल ही में संजू देखीl इसमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया हैl वहीं रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में अच्छा काम किया हैl'
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और संजय दत्त की भी अहम भूमिका है
हो सकता है कि आने वाले भविष्य में यश दीपिका के साथ किसी फिल्म में भी नजर आएl फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और संजय दत्त की भी अहम भूमिका थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है। यह फिल्म कई भाषाओँ में रिलीज हुई हैl
Next Story





