मनोरंजन

KGF Chapter 2 IMDb पर 2022 की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड!

Neha Dani
21 Dec 2021 10:00 AM GMT
KGF Chapter 2 IMDb पर 2022 की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड!
x
पहले के मुकाबले ये लोगों को कितना पसंद आती है।

केजीएफ (KGF CHAPTER 2) इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) में सबसे ज्यादा सर्च करने वाली फिल्मों में से एक है। ये फिल्म हिंदी में भी बनाई गई है जो ब्लॉक बस्टर साबित हुई। वहीं अब (IMDb)ने अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। यश और संजय दत्त स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF CHAPTER-2) ने लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। यश और संजय दत्त स्टारर मूवी केजीएफ (KGF) काफी हिट साबित हुई थी जिसके बाद से फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी काफी इंतजार है।

बता दें 2021 में (IMDb) यूजर के बीच में सबसे ज्यादा ये फिल्म लोकप्रिय रही। केजीएफ (KGF CHAPTER-1) के एक-एक सीन को लोगों ने पसंद किया था साथ ही थिएटर में इस फिल्म के हर सीन पर जमकर तालियां बजी थीं। इतना हीं नहीं इस फिल्म में काम करने वाले लीड हीरो यश (Yash) ने अपने दमदार किरदार से एक अलग पहचान बनाई और लोगों के बीच पॉपुलर हो गए।
यश को इस फिल्म में उनके किरदार से तो जाना ही जाता है साथ ही उनकी पर्सनैलिटी से लोग बखूबी अट्रैक्ट होते हैं और उनको फॉलो करते हैं। ये फिल्म टॉलीवुड के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी हिट साबित हुई। दरअसल, उनकी पिक्चर का डायलॉग 'सबसे बड़ा योद्धा मां होती है' ने फिल्म में धमाका कर दिया था, जिससे इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर होड़ मच गई थी।
दरअसल एक्टर यश की हिंदी में डब की जाने वाली ये पहली फिल्म थी, जो हिंदी सिनेमा में 2018 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और उसी दिन से फैंस को इसके दूसरे पार्ट (KGF 2nd Chapter) का इंतजार था। बता दें ये फिल्म साल 2022 को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। वहीं देखना होगा ये फिल्म अपने पहले Chapter की तरह पर्द पर कितने करोड़ का बिजनेस करती है और पहले के मुकाबले ये लोगों को कितना पसंद आती है।
Next Story