मनोरंजन

पूजा हेगड़े के हाथ लगी KGF 2 स्टार यश की अगली फिल्म

Neha Dani
19 Jun 2022 4:55 AM GMT
पूजा हेगड़े के हाथ लगी KGF 2 स्टार यश की अगली फिल्म
x
हालांकि अभी ये सिर्फ खबरे हैं और हमें इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के जरिए पूरे देश में तहलका मचा चुके हैं। इसके बाद से ही एक्टर की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सुपरस्टार यश ने हालांकि अभी तक केजीएफ के बाद अपनी अगली फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। खबर है कि निर्देशक प्रशांत नील केजीएफ 2 के बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी जल्दी आएंगे। इधर, लंबे वक्त से चर्चा है कि सुपरस्टार यश अपनी एक और अगली पैन इंडिया रिलीज फिल्म के लिए निर्देशक नार्थन के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। अभी तक इसका भी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।

यश के साथ बनेगी पूजा हेगड़े की जोड़ी
हालांकि अब इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर निर्देशक नार्थन की अगली पैन इंडिया रिलीज फिल्म के लिए एक लीडिंग एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश के अपोजिट अदाकारा पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा पूजा हेगड़े का नाम इस फिल्म के लिए रेस में लगी अदाकाराओं की लिस्ट में सबसे आगे है।
यश की फिल्म से पैन इंडिया स्टार बनेंगी पूजा हेगड़े
अदाकारा पूजा हेगड़े साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हालांकि अभी तक अदाकारा पूजा हेगड़े ने किसी पैन इंडिया रिलीज फिल्म में काम नहीं किया है। अगर अदाकारा इस फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये उनके करियर की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म साबित होगी। हालांकि अभी ये सिर्फ खबरे हैं और हमें इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
इन फिल्मों में बिजी हैं पूजा हेगड़े
अदाकारा पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा इन दिनों विजय देवरकोंडा स्टारर निर्देशक पुरी जगन्नाथ की फिल्म जन गण मन में बिजी हैं। इसके बाद अदाकारा रणवीर सिंह स्टारर बॉलीवुड फिल्म सर्कस और सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आने वाली हैं।

Next Story