मनोरंजन

KGF 2 स्टार यश ने मिलाया कांतारा निर्देशक ऋषभ शेट्टी संग हाथ?

Rounak Dey
16 Dec 2022 5:07 AM GMT
KGF 2 स्टार यश ने मिलाया कांतारा निर्देशक ऋषभ शेट्टी संग हाथ?
x
आप भी इन दोनों सितारों को साथ ऑन स्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।


KGF 2 star Yash to collaborate with Kantara Director Rishab Shetty: कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के बाद फैंस को एक्टर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी तक सुपरस्टार यश ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। इसी वजह से फैंस की नजर उनकी अगली फिल्म पर टिकी हुई है। काफी वक्त पहले सुनने में आया था कि सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक नार्दन के साथ चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स थीं कि यश 19 के लिए एक्टर ने नार्दन के साथ बात की है। रिपोर्ट्स थीं कि जल्दी ही इसका मेगा ऐलान भी होने वाला है। अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। यही वजह है कि केजीएफ 2 के बाद यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

अब इस बीच कन्नड़ सिनेमा से ही एक और बड़ी हिट फिल्म कांतारा सामने आई। जिसने पूरे देश के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की। निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों से 400 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इस फिल्म के बाद ऋषभ शेट्टी भी लाइमलाइड में आ चुके हैं। फिल्म के बाद ऋषभ शेट्टी की भी अब अगली फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमें बढ़ने लगा है। हालांकि ऋषभ शेट्टी ने भी अभी तक अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई एनाउंसमेंट नहीं किया है। दिलचस्प बात ये है कि कांतारा की बंपर सक्सेस से एक्टर यश भी बेहद खुश हैं।

कुछ दिनों पहले ही एक्टर ने एक मीडिया इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि ये उनकी ही फिल्म है। इस फिल्म की सफलता से वो बेहद खुश हैं। इसके बाद से ही फिल्मी दुनिया में इन दोनों सितारों को एक साथ फिल्म लेकर आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कई फैंस भी चाहते हैं कि कांतारा निर्देशक ऋषभ शेट्टी और यश एक फिल्म के लिए साथ आएं। अब ऐसा कब होगा। होग भी या नहीं, ये बात साफ नहीं है। मगर फैंस के दिल में जरूर इन दोनों सितारों को साथ देखने की इच्छा हो चली है। तो क्या आप भी इन दोनों सितारों को साथ ऑन स्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।


Next Story