'केजीएफ 2'की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, यश ने खुद बताया फैंस कब उन्हें देख पाएंगे सिनेमाघरों में

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगातार अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ 2'(KGF Chapter 2) की रिलीज डेट टल रही थी. फिल्म के मेकर्स सही समय का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट सबके सामने आ गई है. खुद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फैंस इस खबर के सामने आते ही एक्साइटेड हो गए हैं.
यश ने बताई रिलीज डेट
फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है. फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यश (Yash) ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ साझा किया है. यश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा. हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे.' सोशल मीडिया पर यश का ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है.
संजय दत्त ने भी शेयर किया नया पोस्टर
फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) के सामने आये पोस्ट में फिल्म के सारे अहम किरदार नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर बेहद दमदार हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने भी फिल्म का पोस्ट शेयर कर फ्रेंचाइजी के फैंस को रिलीज डेट बताई है. फैंस की तरह ही फिल्म की टीम भी बेहद एक्साइटेड है. फिल्म में अधीरा के अहम रोल में नजर आने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी फिल्म का पोस्ट शेयर किया है और अपने फॉलोअर्स को रिलीज डेट की जानकारी दी है.
'KGF चैप्टर 1' ने बनाए थे कई रिकॉर्ड
बता दें, 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज हुए काफी लंबा वक्त बीत चुका है. ऐसे में फैंस को कन्नड़ स्टार यश (Yash) की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इसका पहला भाग भी लोगों को खूब पसंद आया था. 'बाहुबली' सीरीज की तरह ही 'केजीएफ चैप्टर 1' को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और पूरे देश में फिल्म के चर्चे थे. अब 'केजीएफ चैप्टर 2' फिल्म को भी पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. बता दें कि KGF का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था. कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में आई इस फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड बने. यह पहली कन्नड़ मूवी थी, जिसने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं यह चौथी हिंदी में डब की गई फिल्म थी, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की थी.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), यश (Yash), रवीना टंडन (Raveena Tandon), श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज के साथ कई और कलाकार नजर आने वाले हैं. कन्नड़ सुपरस्टार यश की बात करें तो वह स्टाइल में खड़े होकर गाड़ियां उड़ाते नजर आने वाले हैं. टीजर (KGF Chapter 2 Teaser) में रॉकी की मां और उसका बचपन दिखाया गया है. कैसे रॉकी की मां ने उसे पाला, फिर बड़े होने का दौर और फिर मां से किया वादा दिखाया गया है. इस वादे को रॉकी फिल्म में पूरा करेगा.
ऐसा है रवीना-संजय का किरदार
टीजर में एक नेता के रूप में रवीना टंडन (Raveena Tandon) को देखा जा सकता है. वहीं संजय दत्त (Sanjay Dutt) अधीरा के लुक में नजर आ रहे हैं. होमबेल फिल्म्स ने इस टीजर को रिलीज किया है. टीजर को जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स को इस साल सिनेमाघरों में मेगा महत्वाकांक्षी 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2 Teaser) को हिंदी में प्रस्तुत करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है.





