मनोरंजन

KBC 13: 25 लाख का सवाल का जवाब नहीं दे पाए पंकज त्रिपाठी व प्रतीक गांधी

Rani Sahu
1 Oct 2021 5:49 PM GMT
KBC 13:  25 लाख का सवाल का जवाब नहीं दे पाए पंकज त्रिपाठी व प्रतीक गांधी
x
कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 13) के लेटेस्ट एपिसोड यानी 'शानदार शुक्रवार' में बॉलीवुड के दो शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) मेहमान बनकर पहुंचे

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 13) के लेटेस्ट एपिसोड यानी 'शानदार शुक्रवार' में बॉलीवुड के दो शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) मेहमान बनकर पहुंचे. यहां शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcan) ने उन्हें पहले खेल के नियम समझाए फिर एक के बाद एक सवाल पूछे. दोनों एक्टरों ने सारी बाधाओं को पार करते हुए 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम कर ली, लेकिन 13वें सवाल पर दोनों अटक गए और शो को छोड़ दिया. 13वां सवाल 25 लाख रुपये के लिए था. शो में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी ने कई अनसुने किस्सों को साझा किया. शो के दौरान अमिताभ बच्चन और पंकज-प्रतीक ने जमकर मस्ती भी की.

अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी से कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में पूछे ये सवाल ...
1. इनमें से किस मुहावरे का अर्थ होता है 'धन जोड़ने में लगे रहना'?
- निन्यानवे के फेर में पड़ना
2. पारंपरिक बिहारी वंयजन लिट्टी में क्या भरा जाता है?
- सत्तू
3. इनमें से किस खेल में आपको अपनी पहली चाल चलने के लिए पासे पर 6 अंक लाना पड़ता है?
- लूडो
4. यह गाना किस अभिनेता पर फिल्माया गया है?
- रणबीर कपूर
5. शक संवत पर आधारित कैलेंडर के अनुसार छठ पूजा इनमें से कौन से दो महीनों में मनाई जाती है?
- चैत्र-कार्तिक
6. अभिनेता व गायक से राजनीति की ओर रूख करने वाले व्यक्ति कौन हैं?
- दिनेश लाल यादव
7. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले जसप्रीत बुमराह किस रणजी टीम के लिए खेलते थे?
- गुजरात
8. 1996 की फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' जो गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका में बिताए गए 21 साल पर आधारित है, के निर्देशक कौन हैं?
- श्याम बेनेगन
9. श्रीलाल शुक्ल का कौन सा व्यंगात्मक हिंदी उपन्यास यूपी के एक छोटे से गांव शिवपाल गंज के राजनीतिक आंदोलन या आक्रोश पर आधारित है?
- राग दरबारी
10. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार वामन ने महाबली के सिर पर पैर रखकर उन्हें कहां भेज दिया था?
- पाताल लोक
11. अप्रैल 2017 में सबसे कम उम्र में संयुक्त राष्ट्र शांति दूत कौन बनीं?
- मलाला युसुफजई
12. साल 2020 भारत में एक राज्य सरकार ने किस जानवर की आबादी का अनुमान लगाने के लिए 'पूनम अवलोकन' नामक एक विधि का इस्तेमाल किया?
- एशियाई सिंह
13. भारत सरकार द्वारा इनमें से किस ऐतिहासिक स्थान पर 'राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर' बनाने की योजना बनाई गई है? (Quit)
- लोथल

Next Story