मनोरंजन

KBC 13 : हिमानी बुंदेला ने 7 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो, जानिए जवाब

Bhumika Sahu
1 Sep 2021 4:46 AM GMT
KBC 13 : हिमानी बुंदेला ने 7 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो, जानिए जवाब
x
अमिताभ बच्चन का मोस्ट पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का ये सीज़न (13वां) भी हर सीज़न की तरह काफी चर्चा में है। केबीसी 13 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि और शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है वो भी एक महिला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमिताभ बच्चन का मोस्ट पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का ये सीज़न (13वां) भी हर सीज़न की तरह काफी चर्चा में है। केबीसी 13 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि और शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है, वो भी एक महिला। 31 अगस्त को आगरा की हिमानी बुंदेला ने शानदार गेम खेलते हुए 1 करोड़ रुपए जीते, हालांकि 7 करोड़ के सवाल का उत्तर उन्हें नहीं पता था इसलिए उन्होंने गेम क्विट करने में ही समझदारी समझी और 1 करोड़ रुपए लेकर घर लौट गईं।

हिमानी के खेल की चर्चा हर तरफ हो रही है, ख़ुद अमिताभ बच्चन भी हिमानी गेम के से काफी इंप्रेस नज़र आए और जमकर उनकी तारीफ की है। हिमानी दृष्टिहीन हैं, लेकिन उनकी ये परेशानी कभी उनके सपनों के आगे नहीं आई ये बात हिमानी ने साबित कर दी। चलिए हम आपको बताते हैं 7 करोड़ रुपए का वो प्रश्न जिसका जवाब नहीं दे पाईं हिमानी और 1 करोड़ रुपए का वो प्रश्न जिसका जवाब देकर हिमानी ने जीते 1 करोड़ रुपए।
ये था 7 करोड़ का सवाल..
सवाल: डॉ. बी आर अम्बेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत किए गए थीसिस का शिर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टर की उपाधि दी गई थी?
A. द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया
B. द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी
C. नेशनल डिविडेंड ऑफ इंडिया
D. द लॉ एंड लॉयर्स
इस प्रश्न का सही जवाब है: ऑप्शन 'B' यानी 'द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी'
ये था 1 करोड़ के प्रश्न का सही जवाब...
सवाल : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था?
ऑप्शंस थे-
A. वेरा एटकिंस
B. क्रिस्टीना स्कारबेक,
C. जुलियन आईस्नर
D. जीन मैरी रेनियर।
इस प्रश्न का सही जवाब था : D जीन मैरी रेनियर है जिसे बताकर हिमानी सीजन की पहली करोड़पति बन गईं।


Next Story