मनोरंजन

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने जैकी स्टाइल में की बात, देखकर चौंक गए सभी

Bhumika Sahu
24 Sept 2021 12:05 PM IST
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने जैकी स्टाइल में की बात, देखकर चौंक गए सभी
x
केबीसी 13 (kbc 13) के शानदार शुक्रवार एपिसोड में इस बार जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी स्पेशल गेस्ट हैं. इस दौरान सारे ऐक्टर्स ने मिलकर पुराने दिनों को याद किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कौन बनेगा करोड़पति 13 (kaun banega crorepati 13) एक बार फिर से फैंस के बीच धमाल कर रहा है.इस शो को हर बार की तरह से इस बार भी फैंस से काफी प्यार मिल रहा है. इस बार का अपकमिंग शानदार शुक्रवार बहुत ही खास होने वाला है. इस शानदार शु्क्रवार में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं.

जैकी और सुनील दोनों सितारे हॉटशीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे. शो में जैकी-सुनील के साथ अमिताभ बच्चन ने पुरानी यादों का ताजा किया. वहीं ये तीनों स्टार्स काफी मस्ती करते भी दिखाई देंगे.
अमिताभ ने सभी को चौंकाया
अमिताभ अचानक शो को दौरान जैकी श्रॉफ (jackie shroff)के अंदाज में कहते हैं कि और भिड़ू… इसको सुनकर जैकी और सुनील चौंक जाते हैं. फिर अमिताभ कहते हैं कि अपुन को भी तुमसे मिलकर बहुत मजा आरेला है.. बोले तो ये सूट पहनकर आया है ना तुम क्या मस्त लग रेला है. इसके बाद जैकी कहते हैं कि सब भाई लग सुन रहे हैं ना. सर आप भी एक गम रापचिक लग रहे हैं. इस पर बिग बी हंसते हैं और कहते हैं कि सोनी वाले इसको छापने का नहीं है.
बिग का य़े अंदाज (jackie shroff style) देखकर फैंस चौक गए हैं. वहीं, एक्टर की एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है. फैंस इस वीडियो पर जमतर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.
इससे पहले सोनी लिव ने एक प्रोमो शेयर किया था, जहां पर अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ से भिडू भाषा का राज पूछते हैं. वीडियो में अमिताभ बच्चन सवाल करते हुए कहते हैं- भिडू, एक सवाल है. ये जो भिडू भाषा है तुमने कैसे उसको अपनाया.
जैकी श्रॉफ बिग बी को बताते हैं कि सर पहले तो ये अपना एरिया ऐसा और फिर आप थे. जैकी श्रॉफ का जवाब सुन अमिताभ बच्चन निशब्द हो जाते हैं. अमिताभ बच्चन शो में अमर अकबर एंथनी का फेमस डायलॉग भी रीक्रिएट करते हैं. इतना ही नहींअमिताभ बच्चन ने सुनील शेट्टी से उनकी फिट बॉडी का राज भी पूछा था. मालूम हो 60 साल के सुनील शेट्टी (sunil shetty) को देख लगता है कि वे हर दिन और जवां होते जा रहे है.


Next Story