मनोरंजन

KBC 13: 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए पंकज कुमार, क्या आप जानते हैं सही उत्तर

Rani Sahu
21 Sept 2021 12:00 AM IST
KBC 13: 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए पंकज कुमार, क्या आप जानते हैं सही उत्तर
x
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13)’ का आज का एपिसोड काफी खास रहा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13)' का आज का एपिसोड काफी खास रहा. दरअसल, इस हफ्ते बिग बी अपने इस शो पर लोगों की ख्वाहिशें पूरी करते नजर आएंगे. शो का यह हफ्ता 'आशा अभिलाषा' अध्याय के तौर पर मनाया जा रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट, स्टूडियो ऑडियंस और दर्शकों की विश पूरी करते हुए नजर आएंगे.

आज के शो पर भी ऐसा हुआ, शो देखने जीतने भी लोग स्टूडियो आए हुए थे, उन सबके नाम की एक पर्ची अमिताभ बच्चन के पास एक बाउल में रखी थी, जिससे अमिताभ ने एक दर्शक का नाम लिया और उनकी ख्वाइश को भी पूरा किया. उन्होंने दर्शक के डिमांड पर 'अग्निपथ' कविता सुनाई. वहीं, दूसरी ओर आज का गेम छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार सिंह से शुरू हुई. वह इस गेम आज पूरे 12 लाख 50 हजार रुपये जीते.
दरअसल, पंकज को 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं आ रहा था, और उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बचे थे. ऐसे में वह किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने 12 लाख 50 हजार जीतकर गेम को बीच में ही छोड़ दिया.
तो आइए, जानते हैं 25 लाख रुपये के लिए वह कौन से सवाल थे, जिसका जवाब पंकज नहीं दे पाएं-
सवाल: अठारहवीं शताब्दी में शुजाउद्दौला ने किस वर्तमान जिले में 'छोटा कलकत्ता' नामक किले का निर्माण करवाया था?
जवाब: अयोध्या


Next Story