मनोरंजन
अनुपमा-वनराज के तलाक से खुश नहीं होगी काव्या, टूटते रिश्ते में भी घोलेगी जहर
Shubhra Nandy
6 April 2021 10:55 AM IST

x
टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' की कहानी में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट नजर आ रहा है।
टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' (Anupamaa) की कहानी में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट नजर आ रहा है। अनुपमा और वनराज के रिश्ते जब खराब थे, तब दोनों एक-दूसरे से दूर भागते थे और अब जब दोनों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं तब इन्हें तलाक लेना पड़ रहा है। वनराज और अनुपमा तलाक के लिए अप्लाई कर चुके हैं और जल्द ही इनका तलाक फाइनल भी हो जाएगा। दोनों ये खबर घरवालों को अपने अंदाज में बताने की प्लानिंग कर ही रहे होंगे कि तभी काव्या के हाथ ये जानकारी लग जाएगी।
काव्या यह खबर मिलते ही झूमने लगेगी और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। काव्या अपनी खुशी का इजहार पूरे परिवार के सामने करेगी और उन्हें झटका देगी। बा, पाखी और बाकी सब काव्या के मुंह से तलाक की खबर सुनकर दंग रह जाएंगे और उन्हें धक्का लगेगा। काव्या यहीं नहीं रुकेगी बल्कि वो अनुपमा और वनराज के टूटते हुए रिश्ते में जहर घोलने की ठानेगी। वो आने वाले एपिसोड्स में इन दोनों के खिलाफ षड़यंत्र रचती दिखेगी ताकि ये भविष्य में ये कभी एक-दूसरे की शक्ल तक न देखें।
अब बड़ा सवाल यह है कि काव्या जिस गर्मजोशी से अनुराग और वनराज के तलाक का ऐलान करेगी, उसका उल्टा प्रभाव उस पर पड़ेगा या फिर घरवालों पर ? क्योंकि काव्या ने जब-जब जल्दबाजी की है, तब-तब उसे मुंह की खानी पड़ी है। कहीं ऐसा ना हो कि इस बार भी उसकी चाल उल्टी पड़ जाए और उसके हाथ लगने वाली सफलता उससे दूर हो जाए।
'अनुपमा' की कहानी में आने वाले दिनों में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इस शो के कई कलाकारों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। अदाकारा मदालसा शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि मेकर्स कहानी में कलाकारों की बीमारी को देखते हुए बदलाव करने के लिए तैयार भी हैं।
Next Story





