मनोरंजन

काव्या और वनराज सड़क पर बैठकर रोते आए नजर, देखें VIDEO

Rounak Dey
6 March 2022 10:31 AM IST
काव्या और वनराज सड़क पर बैठकर रोते आए नजर, देखें VIDEO
x
फिल्म हमारी अधूरी कहानी का टाइटल ट्रैक सुनने के बाद वनराज ऐसा हाल हो गया है।

Anupamaa's Vanraj and Kavya Gets Emotional: सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुज (Gaurav Khanna) की प्रॉपर्टी हड़पने के बाद वनराज का जोश सातवें आसमान पर है। वनराज मालविका को बेवकूफ बनाकर पूरे बिजनेस पर धीरे धीरे कब्जा जमा रहा है। हालांकि जल्द ही वनराज के सभी मंसूबों पर पानी फिरने वाला है। मालविका आने वाले समय में वनराज को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसी बीच वनराज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वनराज चाय की टपरी पर बैठकर आंसू बहा रहा है। वनराज के साथ साथ काव्या भी जमकर रो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि अनुज की प्रॉपर्टी हाथ से जाने के बाद वनराज का ऐसा हाल हो गया है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। फिल्म हमारी अधूरी कहानी का टाइटल ट्रैक सुनने के बाद वनराज ऐसा हाल हो गया है।




Next Story