मनोरंजन

BB14 में कविता कौशिक की एंट्री...इस शख्स के लिए जीतना चाहती हैं ट्रॉफी...एक्ट्रेस बोलीं-शो में किसी रिलेशनशिप मजबूत करने नहीं आई

Gulabi
26 Oct 2020 8:36 AM IST
BB14 में कविता कौशिक की एंट्री...इस शख्स के लिए जीतना चाहती हैं ट्रॉफी...एक्ट्रेस बोलीं-शो में किसी रिलेशनशिप मजबूत करने नहीं आई
x
बिग बॉस 14 के घर में तीन नए फ्रेशर्स की एंट्री हुई है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस 14 के घर में तीन नए फ्रेशर्स की एंट्री हुई है. इनमें से एक कविता कौशिक हैं. कविता कौशिक सीरियल एफआईआर वाले किरदार चंद्रमुखी चौटाला के नाम से भी काफी पॉपुलर हैं. उनका बिंदास एटिट्यूड उन्हें इस शो के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाता है. कविता ने बिग बास 14 में एंट्री को लेकर खुसी और एक्साइटमेंट जताई है. उनका भी मानना है कि वह शो के लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस हैं.

कविता ने एक इंटरव्यू में कहा,"हां, मैं शो के लिए परफेक्ट च्वॉइस हूं. मैं फनी और एंटरटेनिंग हूं. अगर मेरा मूड अच्छा रहा था,तो घर में बहुत अच्छा परफॉर्म करूंगी, मैं बहुत ही शरारती हूं. मैं बहुत छेड़छाड़ करती हूं. झगड़े जल्दी शुरू हो गए हैं घर में और थोड़ी मस्ती की जरूरत है. झगड़ा करना किसी को पसंद नहीं है, लेकिन को कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं वर्दाश्त नहीं करूंगी. मेरा पार शो को लेकर कोई प्लान नहीं है. मैं शो में किसी के साथ रिलेशनशिप मजबूत करने नहीं जा रही हूं"

"

करियर में आता है उछाल

कविता ने आगे कहा,"मुझे हर सीजन में बिग बॉस से ऑफर आता है. साल 2020 मेरा पहली बार है. हम लोग घर में लगभग 7 महीने से बंद है. जो आप सोच भी नहीं सकते थे 2020 में वो हुआ, यहां तकि मैंने भी बिग बॉस को एंट्री करने की सहमति जताई (हंसते हुए)" उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे कलाकार बिग बॉस करना चाहते हैं क्योंकि वह जानते है इससे उनके करियर में उछाल आता है. उन्होंने कहा,"यह मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है और मैं परेशान हूं कि शो में कितना लंबा रहूंगी."

यहां देखिए नैना सिंह और कविता कौशिक का मुकाबला-

Next Story