मनोरंजन

कविता कौशिक ने कटवाए बाल, बालों से कैंसर पेशेंट के लिए बनाई जाएगी विग

Rani Sahu
11 Nov 2021 12:04 AM IST
कविता कौशिक ने कटवाए बाल, बालों से कैंसर पेशेंट के लिए बनाई जाएगी विग
x
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस 14 के बाद से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली कविता को कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. मगर इस बार उन्होंने एक नेक काम किया है.

कविता कौशिक के लंबे घुंघराले बाल हमेशा से रहे हैं. मगर उन्होंने अपने बाल एक नेक काम के लिए डोनेट किए हैं. उनके बालों से कैंसर पेशेंट के लिए विग बनाई जाएगी. कविता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है और एक वीडियो शेयर किया है.
कविता ने शेयर किया वीडियो
कविता ने सैलून ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कटे हुए बाल अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और उनके चेहरे पर एक स्माइल है. कविता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- और ये कैंसर पेशेंट के लिए विग बनाने के लिए डोनेट किया है. और मेरा नया लुक? वेट करो यार
कविता के पोस्ट पर सेलेब्स ने कमेंट करके उनकी तारीफ की है. तनाज ईरानी ने कमेंट किया- वाह क्या बात है. करण खन्ना ने कमेंट किया- तुमने ये पहले ही प्लान कर लिया था. मैं श्योर हूं कि तुम हॉट लगोगी. कविता के पोस्ट पर कई फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.
बाल कटवाने के लिए थीं नर्वस
कविता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- नर्वस…लेकिन नए लुक के लिए एक्साइटेड हूं. इससे मुझे टाइम मिलेगा और फोकस कर पाउंगी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पर. सिर्फ बालों की केयर करने के अलावा.
माधुरी दीक्षित के बेटे ने भी किए थे डोनेट
हाल ही में माधुरी दीक्षित के बेटे रयान ने भी कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने बाल डोनेट किए थे. माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी. जिसमें उनके बाल कटते नजर आ रहे हैं. माधुरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- सभी हीरोज कैप नहीं पहनते हैं… लेकिन मेरे ने पहनी थी. नेशनल कैंसर डे के ओकेशन पर मैं आप सभी के साथ कुछ स्पेशल शेयर करने जा रही हूं.


Next Story