
x
Mumbai मुंबई। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री कविता जोशी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री होली के ड्रेस में चेहरे पर रंग और गुलाल लगाते हुए अपने एक दमदार और लोकप्रिय हरियाणा गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस वीडियो में जबरदस्त डांस करने के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने गुलाबी रंग के पटियाला पैजामा के साथ होली प्रिंट का एक सफेद रंग का टी-शर्ट पहना हुआ है। कविता ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में अपने गाने का नाम 'लुगाई छोटी' लिखा है। कविता के वीडियो पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस को अभिनेत्री का ये लाजवाब डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है, जिस पर वे कमेंट्स और लाइक्स के माध्यम से लगातार प्यार लुटा रहे हैं।
‘लुगाई छोटी’ एक सुपर हिट हरियाणवी डीजे सॉन्ग है, जो कि अक्टूबर 2025 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। म्यूजिक में एक्ट्रेस कविता जोशी के साथ अजय हुड्डा मुख्य किरदार में हैं। अजय हुड्डा द्वारा लिखित इस गाने को हरजीत दीवाना और कोमल चौधरी ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, मस्ती भरे इस सॉन्ग को गुलशन म्यूजिक ने संगीतबद्ध किया है।
कविता जोशी उत्तराखंड की एक लोकप्रिय हरियाणवी फिल्म अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें 'देसी क्वीन' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में आई हरियाणवी/हिंदी फिल्म 'सेनापति' से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने नई प्रसिद्ध हरियाणवी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'डियर वर्सेस बियर', 'मनु धाकड़ मैन', 'विकश की बहू', और 'अल्ज पलज' जैसी फिल्में शामिल हैं।
एक्ट्रेस मुख्य रूप से पर्दे पर अपने शानदार अभिनय के साथ लाजवाब डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हरियाणवी फिल्मों के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। अभिनेत्री उत्तर कुमार के साथ अपनी फिल्मों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। फैंस को पर्दे पर कविता जोशी और उत्तर कुमार की जोड़ी बहुत पसंद आती है।
Tagsकविता जोशीहरियाणवी अभिनेत्रीइंस्टाग्राम रीलहोली डांसलुगाई छोटीहरियाणवी गानागुलाबी पटियालासोशल मीडिया वायरलफैंस की प्रतिक्रियादेसी क्वीनहरियाणा म्यूजिक वीडियोअजय हुड्डाहरजीत दीवानाकोमल चौधरीगुलशन म्यूजिकलोकप्रिय हरियाणवी फिल्मडांस मूव्सफैंस पसंदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





