मनोरंजन

नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी, आलोचनाओं को बताया जायज

jantaserishta.com
9 Sept 2025 12:59 PM IST
नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी, आलोचनाओं को बताया जायज
x
मुंबई: अभिनेत्री कावेरी कपूर जल्द फिल्म 'मासूम 2' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पिता शेखर कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।
कावेरी ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनका क्या दृष्टिकोण है और उनके दोस्त इस बारे में क्या सोचते हैं।
कावेरी ने कहा, "मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं, इसलिए इस बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है। निजी तौर पर मैं लोगों की निराशा को समझती हूं। आम और फिल्मी परिवारों से आने वाले लोगों के बीच अवसरों में एक बड़ा अंतर है और इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति नफरत फैलाना उचित है, जो अपने जुनून का पीछा कर रहा है।"
कावेरी ने आगे कहा, "अगर आप में जुनून है, कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं, तो आपको इस फील्ड में आना चाहिए। जो लोग नेपोटिज्म पर स्टार किड्स या अन्य लोगों पर भड़ास निकालते हैं, उनको मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि एक बार आप खुद को उनकी जगह रखकर देखिए, आपका नजरिया शायद बदल जाएगा। अगर आपने एक्टर बनने का सपना देखा है और आपको मौका मिलेगा तो आप इसे जरूर करना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसके दो पहलू हैं, हालांकि यह कोई आसान मुद्दा नहीं है, फिर भी मुझे उन लोगों से सहानुभूति है, जो भाई-भतीजावाद के निशाने पर आते हैं।"
कावेरी कपूर ने यह भी बताया कि एक स्टार किड होने के नाते लोगों को शुरुआत में कुछ मौके मिल सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए आपकी प्रतिभा ही आपके काम आएगी।
बता दें कि कावेरी कपूर ने इसी साल कुणाल कोहली की फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी दिखाई दिए थे। बहुत जल्द वो अपनी दूसरी फिल्म 'मासूम 2' में दिखाई देंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story