मनोरंजन

केटी पेरी का खुलासा: जस्टिन ट्रूडो के प्रभाव से उनके जीवन में आया बड़ा बदलाव

nidhi
18 Jun 2026 12:10 PM IST
केटी पेरी का खुलासा: जस्टिन ट्रूडो के प्रभाव से उनके जीवन में आया बड़ा बदलाव
x
जस्टिन ट्रूडो के साथ बातचीत का असर, केटी पेरी ने साझा किया अनुभव
Los Angeles: सिंगर-सॉन्गराइटर केटी पेरी में काफी बदलाव आया है और इसका श्रेय वह अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो को देती हैं।
'फीमेल फर्स्ट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, 41 साल की इस सिंगर ने ऑरलैंडो ब्लूम से अलग होने के बाद 2025 में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री को डेट करना शुरू किया।
उन्होंने अब अपने रोमांस के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे जस्टिन ने उनकी ज़िंदगी बदल दी है। 'अनफेमस' पॉडकास्ट पर केटी ने कहा, "अब मेरी ज़िंदगी में प्यार है। इसने मुझे बदल दिया है। क्या आपको लगता है कि जब द बीटल्स कहते हैं, 'आपको बस प्यार की ज़रूरत है', तो यह एक घिसी-पिटी बात है? घिसी-पिटी बातें किसी वजह से ही वैसी होती हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह ऐसा है जैसे जब तक आपका बच्चा नहीं होता, तब तक आपको पता नहीं चलता कि वह अनुभव कितना खूबसूरत है और यह आपको कैसे बदल देता है।"
'फीमेल फर्स्ट यूके' के अनुसार, केटी ने बताया कि अपने पूर्व मंगेतर ऑरलैंडो से अलग होने का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा था। हालांकि, केटी को लगता है कि उन्होंने अपने दुख से कुछ ज़रूरी सबक सीखे हैं।
उन्होंने कहा, "आमतौर पर मैं खुद को पीड़ित नहीं मानती, आप मेरे गानों में सुन सकते हैं कि मैं उस भावना से नहीं जुड़ती, लेकिन पिछला साल काफी मुश्किल था। मेरे लिए उस अजीब 'विक्टिम ट्रायंगल' (पीड़ित वाली सोच) में फंसना आसान हो सकता था। इसलिए, 'हाय-हाय' करने के बजाय, मैंने सोचा, 'चलो इस दर्द को महसूस करते हैं, इस गुस्से को महसूस करते हैं और आगे बढ़ते हैं। इससे कुछ सीखते भी हैं। इससे कुछ फीडबैक लेते हैं'।"
केटी अब ऑरलैंडो से अपने ब्रेक-अप को स्वीकार कर चुकी हैं और उन्होंने अपनी सीमाएं (बाउंड्रीज़) भी तय कर ली हैं।
सिंगर ने कहा, "पता है यह क्या है? यह असल में खुद के अंदर सीमाएं तय करना है, और अगर इसे और गहराई से समझें, तो यह बस आत्म-सम्मान है। यह बस खुद से प्यार है। अगर आपकी कोई सीमा नहीं है, तो आपको उस पर ध्यान देने या उससे बाहर निकलने की ज़रूरत हो सकती है। मैं भी यही कर रही हूं - खुद को उन पुरानी सोच और आदतों से बाहर निकाल रही हूं।"
इस बीच, एक सूत्र ने पहले बताया था कि जस्टिन के साथ रोमांस ने केटी को चौंका दिया था।
Next Story