मनोरंजन

कटरीना-विक्की की ग्रैंड शादी, स्पेशल गेस्ट में अनुष्का-विराट का नाम हुआ फाइनल, बेटी वामिका....

jantaserishta.com
29 Nov 2021 10:47 AM IST
कटरीना-विक्की की ग्रैंड शादी, स्पेशल गेस्ट में अनुष्का-विराट का नाम हुआ फाइनल, बेटी वामिका....
x

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के चर्चे जोरों पर हैं. कपल की वेडिंग को लेकर हर रोज नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. आउटफिट्स, मेकअप, गेस्ट लिस्ट से लेकर फंक्शंस तक को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. लेकिन अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बहुत ही ज्यादा स्पेशल गेस्ट्स के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं.

बेटी संग कटरीना-विक्की की शादी में शामिल होंगे विरुष्का!
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह स्पेशल गेस्ट्स कौन हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना और विक्की की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी लिटिल प्रिंसेस वामिका के साथ शादी में शामिल हो सकते हैं.
बॉलीवुड लाइफ में कटरीना कैफ के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छपी खबर में बताया गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कटरीना और विक्की की शादी का इन्विटेशन भेज दिया गया है. इसी के साथ कटरीना और विक्की की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में अनुष्का, विराट और उनकी बेटी वामिका का नाम भी शामिल है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है. दोनों एक दूसरे संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं. दोनों ने दो फिल्मों जब तक है जान और जीरो में साथ काम किया है. फिल्म के बाद भी दोनों एक दूसरे के टच में रहती हैं और दोनों की दोस्ती वक्त के साथ गहरी हुई है. सबसे खास बात यह है कि कटरीना और विक्की की शादी में विराट और अनुष्का की लिटिल प्रिंसेस वामिका के शामिल होने की भी खबरें हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story