मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने पति विक्की के 36वें बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

jantaserishta.com
17 May 2024 12:44 PM IST
कैटरीना कैफ ने पति विक्की के 36वें बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक
x
मुंबई: बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के 36वें जन्मदिन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। मौके पर कैटरीना ने खास पोस्ट शेयर कर विक्की पर ढेर सारा प्यार लुटाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
पहली तस्वीर में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' स्टार एक विंडो के सामने बैठे हुए नजर आ रहे है। उन्होंने डार्क ब्लू जींस के साथ सफेद स्वेटशर्ट पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वह हाथ में कॉफी मग पकड़े हुए हैं जबकि तीसरी तस्वीर किसी रेस्तरां की लग रही है।
इस तस्वीर में उनके सामने एक प्लेट है, जिसपर "हैप्पी बर्थडे" लिखा हुआ है। इस प्लेट में केक भी है। कैटरीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी और केक इमोजी पोस्ट की। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही तस्वीरे शेयर कीं और सफेद हार्ट इमोजी ड्रॉप किया। विक्की और कैटरीना की शादी को तीन साल हो गए हैं। वे 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे।
उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विक्की की अगली फिल्म लक्ष्मण उतेकर के साथ है। फिल्म का नाम 'छावा' है, जिसमें वह छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच, कैटरीना को पिछली बार श्रीराम राघवन की 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story