मनोरंजन

सलमान खान संग नजर आएंगी कटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
27 July 2021 7:47 PM IST
सलमान खान संग नजर आएंगी कटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री में आज टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. कटरीना उन रेयरेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने दूसरे मुल्क से आकर भारत में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है. कटरीना कैफ की बॉन्डिंग सलमान खान के साथ भी बेहद खास है. वे मौजूदा समय में सलमान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके लिए वे खूब मेहनत भी कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी साझा की है और अपना एक वीडियो भी शेयर किया है.

खूब मेहनत कर रहीं कटरीना

कटरीना कैफ ने अपने ऊपर खूब मेहनत की है और एक्ट्रेस के अभिनय में अब वो बात झलकती है. उनकी हिंदी भी शानदार हो गई है. इसके अलावा फिटनेस फ्रीक एस्ट्रेस कटरीना कैफ अपने हर एक रोल के लिए पूरी जी-जान लगा देती हैं. वैसा ही वे इस फिल्म के दौरान भी करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने टाइगर 3 के ट्रेनिंग सेशन से अपना एक वीडियो शेयर किया है और ट्रेनर्स को भी शुक्रिया कहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कटरीना कैफ तरह-तरह के स्टंट्स ट्राए करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वे बॉडी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कर रही हैं. इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा है. कटरीना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि- #work 🏃🏾‍♀️ दरअसल मैं अपने टीचर्स और ट्रेनर्स के बिना कुछ भी ना हो पाती. इतने धैर्य के साथ आप काम करते हैं. @kuldeepshash. हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story