मनोरंजन

मस्ती के मूड में दिखी कैटरीना कैफ....बालों को किया ऐसा, देखें VIDEO

Admin2
30 Jan 2021 10:24 PM IST
मस्ती के मूड में दिखी कैटरीना कैफ....बालों को किया ऐसा, देखें VIDEO
x

कैटरीना कैफ आम तौर पर गंभीर मूड में नजर आती हैं, लेकिन शनिवार को वह काफी क्रेजी दिखाई दीं। अपने हेयरस्टाइल के साथ प्रयोग करते हुए वह नजर आईं। कैटरीना कैफ ने अपना फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में कैटरीना कैफ मस्ती करती दिख रही हैं और नए-नए हेयरस्टाइल्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्हें ग्रे टैंक टॉप और डेनिम बॉटन पहन रखा है। अपने बालों को नए-नए तरीके से संवारते हुए कैटरीना कैफ जोर से हंसती दिख रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है, 'सैटरडे नाइट में चिल। सायरा कबीर ने बताए हेयर ट्रिक्स।' बता दें कि सायरा कबीर फिल्ममेकर कबीर खान और मिनी माथुर की बेटी हैं। इस वीडियो को कैटरीना कैफ के फैन्स ने भी काफी पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह बहुत क्यूट है यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'माय क्यूट बेबी।' इससे पहले शनिवार को सुबह कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। एयरपोर्ट में एंट्री से पहले वह फोटोग्राफर्स को देखकर मुस्कुराई थीं और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया था।


Next Story