मनोरंजन

दिवाली पार्टी में विक्की कौशल से मिली पंजाब की कटरीना कैफ, आग की तरह वायरल हुई एक-एक फोटो

Neha Dani
21 Oct 2022 5:18 AM GMT
दिवाली पार्टी में विक्की कौशल से मिली पंजाब की कटरीना कैफ, आग की तरह वायरल हुई एक-एक फोटो
x
'मिलके बहुत अच्छा लगा शहनाज गिल... रब हमेशा खुशियां बख्शे।'
बिग बॉस 13 के बाद रातों-रात देश के करोड़ों लोगों की धड़कन बनीं अदाकारा शहनाज गिल लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अदाकारा की पॉपुलेरिटी दिन दूनी रात चौगनी बढ़ती जा रही हैं। अपनी क्यूटनेस, बोलने के अंदाज और अपने बदलते लुक की वजह से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में अदाकारा शहनाज गिल ने फिल्मेकर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हिस्सा लिया। जहां अदाकारा शहनाज गिल ने बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। ये तस्वीरें अब इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें फोटोज।

शहनाज गिल ने शेयर कीं विक्की कौशल संग तस्वीरें
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं अदाकारा शहनाज गिल ने इस दिवाली पार्टी में फिल्म स्टार विक्की कौशल से मिली थीं। जिसके बाद अदाकारा ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

शहनाज गिल ने दिया ये क्यूट कैप्शन
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर हुईं अदाकारा शहनाज गिल ने विक्की कौशल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'अब हुई न गल... 2 पंजाबी एक फ्रेम विच।'


वायरल होने लगीं शहनाज गिल-विक्की कौशल की फोटोज
शहनाज गिल और विक्की कौशल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। अदाकारा ने विक्की कौशल के साथ ये तस्वीरें शेयर कर फैंस का भी दिल जीत लिया।

विक्की कौशल ने किया ये क्यूट कमेंट
इन तस्वीरों पर विक्की कौशल ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'मिलके बहुत अच्छा लगा शहनाज गिल... रब हमेशा खुशियां बख्शे।'

Next Story