मनोरंजन
कैटरीना कैफ ने शादी के बाद बोल्ड अंदाज में करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- क्वीन इज बैक...देखें वीडियो
Rounak Dey
7 Feb 2022 10:16 AM IST

x
सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी।
कैटरीना कैफ ने अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। कैटरीना कैफ ने अपने अभिनय से साबित कर दिया है कि वह न केवल ग्लैमर क्वीन हैं, बल्कि अभिनय के मामले में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। कैटरीना ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल से शादी की है। जब से कैटरीना और विक्की की शादी हुई है तब से एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फोटोशूट का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस प्यार की बरसात कर रहे हैं.
बता दें, कैटरीना कैफ ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह रीबॉक इंडिया की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कैट रीबॉक शूज पहनकर ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं। सिंपल जिम वियर और वन पीस कैजुअल ड्रेस में कैटरीना का ग्लैमर देखने को मिल रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने इसके कैप्शन में लिखा, ''रेडी फॉर वीकेंड विद @reebokindia ????#bts #fitnessfun #weekendvibes'' यानी 'रीबॉक इंडिया के साथ वीकेंड के लिए तैयार'। इस पोस्ट को कम समय में ही 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जिस पर सेलेब्स और फैन्स कमेंट कर रहे हैं.
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "क्वीन इज बैक", जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "शादी क्या हो गई आप तो भी सखाना ही बंद हो गई"। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी बीते दिनों काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद दोनों अपने हनीमून को लेकर सुर्खियों में रहे। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी।
Next Story





