मनोरंजन
कैटरीना कैफ ने अपने "अमेरिकन सैटरडे" की झलक दी, अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट
Rounak Dey
15 May 2022 2:37 PM IST

x
मेरी क्रिसमस में साउथ के सपुर स्टार विजय सेतुपति के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी एक्टिविटी के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुडे अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों वो अमेरिका में छूट्टिया मना रही हैं, अब जहां से उन्होंने अपने वीकेंड की झलक साझा की है। जिसमें वो एक गेम खेलती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। फोटो में कटरीना कैफ कैजुअल शर्ट और डेनिम की जींस पहने हुए नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने खास कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, नेहा धूपिया ने कमेंट कर लिखा, मुझे ये जगह पसंद है। जबकि अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, एक ब्रिटिश लड़की।
आपको बता दें, कटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। कट-विक्की ने अपने शादी के समारोह को काफी प्राइवेट रखा था।
कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
बात अगर कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म टाइगर 3 में अभिनेता सलमान खान के साथ मुख्य किरदार नजर आने वाली हैं। इस फिल्म अभिनेत्री पाकिस्तानी एजेंट के रोल में दिखाई देंगी। इस के अलावा वो फिल्म फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी रही फिल्म मेरी क्रिसमस में साउथ के सपुर स्टार विजय सेतुपति के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
Next Story





