मनोरंजन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, दोनों की टीम पहुंची राजस्थान

jantaserishta.com
13 Nov 2021 11:07 AM IST
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, दोनों की टीम पहुंची राजस्थान
x

बॉलीवुड एक्टर कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अफवाहें महीनों से मीडिया मे फैली हुई हैं, धीरे-धीरे यह गुत्थी सुलझती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना इसी साल बिजी शिड्यूल के चलते अपनी शादी इंडिया में ही करेंगे. दोनों चुपके से सगाई करने के बाद अब शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल को शादी के वेन्यू के लिए चुना है.

आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया कि होटल द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए विक्की और कटरीना की 10 सदस्यीय टीम मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल पहुंची. टीम दूल्हे की एंट्री, मेहंदी फंक्शन के अरेंजमेंट पर फैसला लेगी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि होटल 7-12 दिसंबर के लिए बुक हैं और कई इवेंट कंपनियों को यह संभालने के लिए टीम बनाने के लिए कहा गया है. एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि "विभिन्न कंपनियों को विभिन्न आयोजनों के लिए काम पर रखा जा रहा है.
हालांकि विक्की और कटरीना ने अभी भी शादी को लेकर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. मीडिया के सामने भी वह शादी के सवालों से बचते फिर रहे हैं, विक्की के एक दोस्त ने बताया कि दोनों अभी किसी का फोन भी नहीं उठा रहे. कटरीना के करीबी ने बताया कि मीडिया में शादी की अफवाहों को लेकर कटरीना काफी नाराज हैं, जिसके चलते दोनों मीडिया से दूरी बनाते नजर आए. हाल ही में विक्की और सारा अली खान स्पाट किए गए जहां एक रिपोर्टर ने विक्की से शादी के बारे में पूछा तो सारा अली खान हस पड़ीं लेकिन विक्की ने सुनते हुए भी इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना को हाल ही में सुपरहिट सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते देखा गया था. वहीं विक्की कौशल सरदार उधम में नजर आए थे और आगे कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. विक्की ने इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए काफी वाहवाही और प्रशंसा बटोरी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story