मनोरंजन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी डेट, आउटफिट सब हुए फाइनल, इस किले में होगा प्रोग्राम

jantaserishta.com
28 Oct 2021 11:39 AM IST
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी डेट, आउटफिट सब हुए फाइनल, इस किले में होगा प्रोग्राम
x

बॉलीवुड गलियारों में जल्द ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है. गॉर्जियस एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की चर्चाओं के बाद अब उनके जल्द ही शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं. कटरीना और विक्की कौशल की ग्रैंड वेडिंग कब और कहां होगी नई रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हो गया है.

ETimes में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल का वेडिंग वेन्यू फाइनल हो गया है. रिपोर्ट की मानें तो कटरीना और विक्की की शादी राजस्थान में रणथंभौर नेशनल पार्क से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर सवाई माधोपुर में स्थित एक किले में होगी, जिसका नाम सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कटरीना और विक्की की शादी दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी. बता दें कि सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा 14वीं सदी का किला है, जिसे सिक्स सेंस सेंचुरी और वेलनेस स्पा में बदल दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबित, कटरीना और विक्की ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. सूत्रों ने बताया, "कटरीना और विक्की के वेडिंग आउटफिट्स मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची डिजाइन कर रहे हैं. वे अभी कपड़ों के लिए फैब्रिक चुन रहे हैं."
सूत्रों ने आगे बताया, "कटरीना ने रॉ सिल्क फैब्रिक चुना है. कटरीना और विक्की की शादी दिसंबर में होगी, जिसमें एक्ट्रेस सब्यासाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी." कटरीना और विक्की की शादी की खबरें सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड और खुश हैं और अब बेसब्री से अपने फेवरेट कपल की ग्रैंड वेडिंग का इंतजार कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story