मनोरंजन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, कॉन्डम कंपनी ने ऐसे लिए मजे

jantaserishta.com
9 Dec 2021 12:55 PM IST
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, कॉन्डम कंपनी ने ऐसे लिए मजे
x

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की शादी के मौके पर कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने एक बार फिर से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विकी-कटरीना के लिए पोस्ट किया है। इसमें उनकी शादी की प्रिवसी पर सॉफ्ट सटायर भी है। इससे पहले यह कंपनी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर पोस्ट कर चुकी है जो काफी चर्चित रहे थे। ड्यूरेक्स के इस पोस्ट पर कई लोग मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ आज (9 दिसंबर को) शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी की डिटेल को लेकर शुरुआत से ही काफी सतर्कता बरत रहे हैं। वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों को मोबाइल रखने की इजाजत नहीं है साथ ही गेस्ट भी अपने असली नाम नहीं बल्कि सीक्रेट कोड्स से ठहरे हैं। विकी और कटरीना की गेस्ट लिस्ट भी सिलेक्टेड है। बचे लोगों को वे मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। इस बीच कॉन्डम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किया, डियर विकी और कटरीना अगर हमें नहीं बुलाया तो जरूर ये मजाक ही होगा।
इस पोस्ट पर लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, ये इस शादी का सबसे बेस्ट मीम है गुरु। कई लोगों ने पोस्ट बनाने वालों की तारीफ की है तो कुछ ने विकी-कटरीना को टैग किया है। बता दें कि ड्यूरेक्स ने दीपिका पादुकोण और अनुष्का की शादी में भी पोस्ट किए थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story