मनोरंजन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने दोस्तों के साथ मालदीव में कर रहे हैं जमकर मस्ती, देखें वीडियो

Rounak Dey
19 July 2022 6:13 AM GMT
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने दोस्तों के साथ मालदीव में कर रहे हैं जमकर मस्ती, देखें वीडियो
x
इजाबेले कैफ, मिनी माथुर, शरवरी वाघ, इलियाना डिक्रूज भी नजर आ रहे है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

Vicky-Kat Video: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते साल दोनों ने शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। दोनों को साथ देख फैंस खुशी से खिलखिला उठते हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ का बर्थडे था, जिसे दोनों ने धूमधाम से मनाया था। अब विक्की-कैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल विक्की कौशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो एडवेंचरस गेम्स खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ कैटरीना कैफ, सनी कौशल, इजाबेले कैफ, मिनी माथुर, शरवरी वाघ, इलियाना डिक्रूज भी नजर आ रहे है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।




Next Story