मनोरंजन
मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, PHOTO देख फैंस बोले-कहां थीं आप
Rounak Dey
3 Jun 2022 3:27 AM GMT
![मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, PHOTO देख फैंस बोले-कहां थीं आप मुमताज़ की बेटी Tanya के आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा, PHOTO देख फैंस बोले-कहां थीं आप](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/03/1666950-pjimage-6-3.webp)
x
मुमताज ने साठ के दशक में अपना करियर शुरू किया था और नब्बे तक सक्रिय रहीं। उनकी आखिरी फिल्म आंधियां 1990 में आयी थी।
गुजरे जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेस मुमताज इन दिनों फिल्मी दुनिया से पूरी तरह गुम हैं। मुमताज आज भले ही खबरों में ना हों, मगर एक जमाना था, जब उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हिंदी सिनेमा पर राज किया था और करोड़ों दिलों को दीवाना बनाया था। सत्तर के दौर में मुमताज सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। कई सुपर हिट फिल्मों की वो नायिका रहीं और उन पर फिल्माये गाने आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। मुमताज एक बार फिर अपनी बेटी तान्या माधवानी की वजह से चर्चा में हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
तान्या ग्लैमर और खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। हालांकि, वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से बहुत दूर हैं। तान्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में तान्या का ग्लैमर निखरकर सामने आता है।
तस्वीरों में तान्या कहीं ग्लैमरस ड्रेसेज पहने तो कहीं बिकिनी में नजर आ रही हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। वहीं, फैंस भी तान्या की खूबसूरती पर मर मिटे हैं। कुछ फैंस तो उनकी तुलना परवीन बाबी और जीनत अमान से कर रही हैं।
कई फैंस ने तस्वीरों पर फायर और हार्ट की इमोजी बनाकर अपनी पसंद जाहिर की है। तान्या की तस्वीरों पर कमेंट्स की झड़ी लगी है।
तान्या शादीशुदा हैं और बच्चा भी है। तान्या की बहन नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।
मुमताज ने अपने दौर के सभी सुपर हिट कलाकारों के साथ फिल्में कीं। इनमें देवानंद, राजेश खन्ना, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, फिरोज खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, सच्चा झूठा, दुश्मन और आपकी कसम जैसी फिल्मों की वजह से उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ सबसे अधिक चर्चित रही।
जीतेंद्र के साथ भी मुमताज ने काफी फिल्में की थीं। मुमताज ने साठ के दशक में अपना करियर शुरू किया था और नब्बे तक सक्रिय रहीं। उनकी आखिरी फिल्म आंधियां 1990 में आयी थी।
Tagsमुमताज़ की बेटी TanyaTanya Madhwani आगे फेल हैं कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ाTanya Madhwani PHOTOTanya Madhwani देख फैंस बोले-कहां थीं आपTanya Madhwaniमुमताज़Mumtaz's daughter TanyaTanya Madhwani have failed ahead Katrina Kaif and Malaika AroraTanya Madhwani PHOTOTanya Madhwani Fans said - where were youMumtaz
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story