मनोरंजन

कटरीना कैफ फिर चर्चा में, इस पोस्ट पर फैंस पूछ रहे सवाल?

Nilmani Pal
28 Sept 2021 7:26 PM IST
कटरीना कैफ फिर चर्चा में, इस पोस्ट पर फैंस पूछ रहे सवाल?
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल के भाई सनी कौशल को जन्मदिन पर बधाई देते हुए पोस्ट लिखी है. 'शिद्दत' एक्टर की फोटो के साथ कटरीना ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, सनी कौशल. उम्मीद करती हूं तुम्हारे दिन सनशाइन, खुशी और प्यार से भरे निकलें." सनी कौशल को कई सेलेब्स ने बर्थडे पर बधाई दी है, लेकिन कटरीना की विश सबसे खास है. बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल के डेट करनी की चर्चाएं मार्केट में तेज हैं. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट और कॉमेंट्स इस बात को पुख्ता करते नजर आते हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई भी जुबानी बयान नहीं दिया है और न ही रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है. विक्की कौशल को कई बार कटरीना कैफ के घर पहुंचते भी स्पॉट किया जा चुका है.

इसी महीने सनी कौशल ने एक इंटरव्यू में पिछले साल पहली बार अपनी मुलाकात पर खुलकर बात की. सनी का कहना था कि कटरीना से वह वेब सीरीज 'द फॉर्गॉटन आर्मी' के दौरान मिले थे. जब यह वेब शो रिलीज हुआ था, तब कटरीना कैफ वही थीं. दरअसल, कटरीना डायरेक्टर कबीर खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं. सनी का कहना था कि वह कटरीना ने अब कई बार मिल चुके हैं. वह काफी स्वीट पर्सनैलिटी हैं. कुछ समय पहले विक्की कौशल और कटरीना कैफ की सगाई कर लेने की अफवाह भी उड़ी थी. ऐसे में सनी कौशल ने माता-पिता का रिएक्शन बताते हुए कहा था कि मुझे याद कि विक्की सुबह में जिम गए हुए थे, जब अफवाहें आनी शुरू हुईं. जब वह घर वापस आए तो मॉम और डैड ने कहा कि अरे यार, तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे.



Next Story