मनोरंजन

कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी के हुस्न के आगे खुद कैटरीना भी फेल! कातिलाना अदाओं को देखकर लोग हुए कायल, देखें PICS

jantaserishta.com
19 Dec 2021 11:39 AM IST
कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी के हुस्न के आगे खुद कैटरीना भी फेल! कातिलाना अदाओं को देखकर लोग हुए कायल, देखें PICS
x

Katrina Kaif Devrani Sharvari Wagh Photos: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) शादी के बाद भी लगातार सुर्ख़ियों में हैं. उनकी शादी की तस्वीरें एक एक करके सामने आ रही हैं. सभी तस्वीरों में ये बॉलीवुड कपल काफी खुश नज़र आ रहा है. कैटरीना की शादी में यूं तो कई मेहमान आए थे मगर इन दिनों एक ऐसा नाम चर्चा में है जो जल्द ही विक्की और कैटरीना के परिवार में शामिल हो सकता है. हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी (Katrina Kaif Ki Devrani) की जिनका हुस्न अक्सर लाइमलाइट में रहता है. अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. शरवरी वाघ और विक्की के भाई सनी कौशल के रिलेशन के चर्चे काफी वक़्त से है. रिपोर्ट्स की माने तो शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) को डेट कर रही हैं. कैटरीना की शादी में भी शरवरी को देखा गया था. ऐसे में लोगों का यह कहना है कि अब शरवरी जल्द ही विक्की-कैटरीना की फैमिली का हिस्सा बनने वाली हैं.

शरवरी वाघ (Sharvari Wagh Photos) फिल्म बंटी और बबली 2 से सिनेमा जगत में कदम रख चुकी हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज़ अक्सर चर्चा में रहता है. शरवरी अपने हुस्न और अपने बोल्ड अवतार से बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को चुनौती देती हैं. सोशल मीडिया पर शरवरी अपने अंदाज़ से खूब तहलका मचाती हैं. बता दें कि शरवरी का बैकग्राउंड काफी स्ट्रांग हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी की नातिन हैं. उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं.
शरवरी एक्ट्रेस बनने से पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. बताया जाता है कि शरवरी संजय लीला भंसाली की फिल्मों में सहायक निर्देशक बन कर काम कर चुकी है.








jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story