मनोरंजन

'शहजादा' की शूटिंग दिल्ली की गलियों पर कर रहे कार्तिक आर्यन, जामा मस्जिद के साथ शेयर की तस्वीर

Neha Dani
26 Nov 2021 11:18 AM GMT
शहजादा की शूटिंग दिल्ली की गलियों पर कर रहे कार्तिक आर्यन, जामा मस्जिद के साथ शेयर की तस्वीर
x
रोहित धवन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

एक्टर कार्तिक आर्यन ने 'धमाका' के बाद अब फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू कर दी है। 'शहजादा' की शूटिंग इन दिनों दिल्ली 6 की गलियों में चल रही हैं। हाल ही में एक्टर ने शूटिंग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।



तस्वीर में कार्तिक ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। एक्टर के पीछे जामा मस्जिद दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- 'दिल्ली में शहजादा' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें पुरानी दिल्ली में चल रही शूटिंग में कार्तिक का साथ देने परेश रावल भी पहुंच गए हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। कृति इन दिनों लंदन में है। एक्ट्रेस जल्द ही काम खत्म कर दिल्ली आकर शूटिंग करेंगी। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रोहित धवन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

Next Story