मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन बिता रहे क्वालिटी टाइम, कर रहे हैं आशिकी

Rounak Dey
8 Nov 2022 4:18 AM GMT
कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन बिता रहे क्वालिटी टाइम, कर रहे हैं आशिकी
x
फिल्म के पहले पार्ट में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड स्टार थे।
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्ट्रर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और ये 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं, कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और वह अपने फैंस से बड़ी अच्छी तरह से मिलते नजर आते हैं। इसके साथ ही फैंस भी अपने पसंदीदा एक्टर के बारे में सबकुछ जानने की चाहते रखते हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं। पश्मीना रोशन म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी हैं।
कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन बिता रहे क्वालिटी टाइम
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन को एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के घर पर खूब मुलाकात कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन जब काम नहीं कर रहे होते हैं तो पश्मीना रोशन के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। वह दोनों पैपराजी से बचने के लिए अपनी कारों को अपने-अपने घर वापस भेज देते हैं। दीवाली के दिन कार्तिक आर्यन जुहू में अपने न्यू मैकलारेन में पश्मीना रोशन के साथ थे। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की डेट करने की खबरें आई थीं और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की पाइपलाइ में कई फिल्में हैं। वह 'फ्रेडी', 'कैप्टन इंडिया', 'सत्य प्रेम की कथा' और 'आशिकी 3' जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। वहीं, पश्मीना रोशन फिल्म 'इश्क विश्क' के सीक्वल 'इश्क विश्क रीबाउंड' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के पहले पार्ट में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड स्टार थे।

Next Story