मनोरंजन

कार पर चढ़कर फैंस पर प्यार लुटाते दिखे कार्तिक आर्यन, बोले- ''इसी प्यार के लिए जीता हूं''

Neha Dani
20 Jun 2022 4:05 PM GMT
कार पर चढ़कर फैंस पर प्यार लुटाते दिखे कार्तिक आर्यन,  बोले- इसी प्यार के लिए जीता हूं
x
इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे।

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'भूल भुलैया 2' के हिट होने के बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। एक्टर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। कार्तिक जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में कार्तिक ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर कार के ऊपर खड़े हुए हैं। एक्टर के आस-पास फैंस की भीड़ नजर आ रही है। कार्तिक सीटी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- 'भूल भुलैया 2 का पांचवां हफ्ता वाकई मजबूत हो रहा है। इसी प्यार के लिए जीता हूं।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक के साथ तब्बू, कियारा अडवाणी और राजपाल यादव नजर आए। फिल्म 175 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब एक्टर फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे।

Next Story