मनोरंजन

कार्तिक आर्यन सफेद कलर की शर्ट में आई नजर, कहा- 'शूट का ये वीक शानदार रहा'

Neha Dani
10 April 2022 10:35 AM GMT
कार्तिक आर्यन सफेद कलर की शर्ट में आई नजर, कहा- शूट का ये वीक शानदार रहा
x
उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘धमाका’ में देखा गया था।

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों मॉरीशस में अपनी आगामी फिल्म शहजादा के शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। अब उन्होंने मॉरीशस से अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो फिल्म निर्देशक रोहित धवन के साथ नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में कार्तिक सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं, जबकि रोहित उनके साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। फोटो में रोहित धवन व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं, तो कार्तिक आर्यन सफेद कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, इस आदमी से समुद्र तट पर मिले और कुछ स्टफ फिल्माने का फैसला किया। मॉरीशस शूट पर शानदार हफ्ता।
उनका ये शेड्यूल लगभग 2 हफ्ते लंबा हो सकता है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। शहजादा में कार्तिक आर्यन के अलावा परेश रावल, रोनित रॉय और मनीषा कोईराला भी अहम किरदार निभा रही हैं।
4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म


कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे की तेलुगु फिल्म आल्हा वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। ये कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
वहीं, बात अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही वो जल्दी ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है।
इसके अलावा वो जल्द ही शशांक घोष के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलया फर्नीचरवाला के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही कार्तिक 'कैप्टन इंडिया' और 'लुका छुपी 2' में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'धमाका' में देखा गया था।

Next Story