मनोरंजन

बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज में गुफ्तगू करते नजर आएं कार्तिक आर्यन, ''भूल भुलैया 2'' के सीन सुन खुशी से झूमे एक्टर

Rounak Dey
18 Jun 2022 4:14 AM GMT
बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज में गुफ्तगू करते नजर आएं कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 2 के सीन सुन खुशी से झूमे एक्टर
x
एक्टर की फिल्म ने 175 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तब्बू, कियारा अडवाणी और राजपाल यादव नजर आए।

एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर गरीब बच्चों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खूब पसंद किया जा रहा है।



वीडियो में कार्तिक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्टर ने चश्मा लगाया हुआ है। एक्टर ने हाथ में अपना कुत्ता कटोरी उठाया हुआ है। कार्तिक गरीब बच्चों से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 5-6 साल की बच्ची के बात करने का अंदाज इतना दिलचस्प है कि कार्तिक के चेहरे पर मुस्कान हट ही नहीं रही। छोटी सी बच्ची एक्टर की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की कहानी मुंह जुबानी सुना देती है। एक्टर सुनकर खुश हो जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- 'और तू आता है, ऐसे पल, नरेशन हो तो ऐसी! पूरी कहानी बता दी लड़की ने फिल्म की #भूल भुलैया 2 की #Repost।' फैंस इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्टर की फिल्म ने 175 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तब्बू, कियारा अडवाणी और राजपाल यादव नजर आए।

Next Story