मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने 'बम डिग्गी डिग्गी' पर जमकर किया डांस, फिर छिड़ा नेपोटिज्म का मुद्दा

Rounak Dey
21 Aug 2022 4:08 AM GMT
कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने बम डिग्गी डिग्गी पर जमकर किया डांस,  फिर छिड़ा नेपोटिज्म का मुद्दा
x
ज्योति, दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव सहित अन्य सीरियल में काम किया है।

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 टीआरपी की टॉप लिस्ट में बना हुआ है। शो दर्शकों को पसंद आ रहा है। हर हफ्ते बीतने के साथ कंटेस्टेंट के लिए स्टंट भी कठिन होता जा रहा है। शो की शुरुआत धमाकेदार रही है। यही वजह है कि रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट लिखकर फैन्स का शुक्रिया जताया है। शो से कई कंटेस्टेंट अभी तक बाहर हो चुके हैं। इस रविवार को टीवी की एक पॉपुलर बहू एविक्ट होने जा रही है। फैन्स के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होने जा रहा है।


बाहर हो जाएंगी टीवी की ये पॉपुलर बहू



खतरों के खिलाड़ी 12 के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar से साझा किया गया है कि सृति झा बाहर हो जाएंगी। वह शो से बाहर होने वाली छठी कंटेस्टेंट हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रियलिटी शो में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। सृति कई मुश्किल टास्क कर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

इन सीरियल में किया काम


सृति झा को सीरियल कुमकुम भाग्य से जाना जाता है। उन्होंने सीरियल में प्रज्ञा अरोड़ा का किरदार किया। इसके अलावा उन्होंने शौर्य और सुहानी, ज्योति, दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव सहित अन्य सीरियल में काम किया है।


Next Story