मनोरंजन
2023 विधानसभा चुनाव: किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे सुपरस्टार यश
jantaserishta.com
7 April 2023 3:42 PM IST

x
फाइल फोटो
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में यश काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) उन्हें अपनी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने के लिए उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यश अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक ऑफरों को मना कर दिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में यश ने कुछ उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव में दूसरे कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के साथ उन्होंने मांड्या में शुरू से अंत तक चुनाव प्रचार कर निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अम्बरीष की जीत सुनिश्चित की थी जो पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते के खिलाफ खड़ी थीं।
सूत्रों ने बताया कि यश इन दिनों एक फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और इस महीने के अंत तक इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। तेलुगु के ख्याति प्राप्त प्रोड्यूशर दिल राजू ने कहा था कि वह यश को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं।
इसी तरह कांतारा फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ऋषभ शेट्टी भी कह चुके हैं कि वह किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
Tagsकर्नाटक चुनावकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनाव 2023सुपरस्टार यशKarnataka ElectionKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Election 2023Superstar Yash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





